चार शव निकाले आज एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से : झाड़माजरी स्थित कम्पनी में राहत एवं बचाव कार्य जारी

by
एएम नाथ । सोलन( बद्दी)-  ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन.आर. एरोमा कम्पनी में कार्यान्वित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से आज चार शव निकाले गए। पोस्टमार्टम के लिए इन चार शवों को नागरिक अस्पताल नालागढ़ भेजा गया है। यह जानकारी आज झाड़माजरी में ज़िलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस दुःखद घटना में अभी तक पांच व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि एक महिला की गत सांय मृत्यु हुई थी जबकि आज राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कम्पनी प्रागंण से चार शव निकाले गए हैं।
ज़िलाधीश ने कहा कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुःखद घटना में 08 व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। इनमें से 04 के शव कम्पनी प्रागंण में पाए गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ और एस.डी.आर.एफ द्वारा गत रात्रि से ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आज प्रातः एन.डी.आर.एफ और एस.डी.आर.एफ की टीम ने कम्पनी के भीतर राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया। यह कार्य सभी व्यक्तियों की जानकारी मिलने तक जारी रहेगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस दुःखद घटना कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचारधीन घायलों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस दुःखद घटना में मृत्यु को प्राप्त महिला के परिजनों को भी राहत राशि प्रदान की जा रही है।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कम्पनी के बाहर एकत्र कामगारों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें इस दुःखद घड़ी में हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कामगारों के परिजनों को वाहन के माध्यम से नागरिक अस्पताल नालागढ़ भी भिजवाया ताकि प्राप्त शवों की पहचान की जा सके। उन्होंने तहसीलदार नालागढ़ और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल नालागढ़ में इन परिजनों की समुचित सहायता दी जाए ताकि शवों की पहचान शीघ्र की जा सके।
ज़िलाधीश ने कहा कि ज़िला प्रशासन सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित बना रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि इस कम्पनी में कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनकी कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो रही है कि जानकारी उनके पास है तो ज़िला आपातकालीन केन्द्र सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220048, 220049, 220882 अथवा 221200 या ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के समन्वयक के मोबाईल नम्बर 62303-76825 पर सूचित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर के छात्रों ने गाँव जहानखेलां के वासियों को एच.आई.वी. एड्स तथा नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार और सचिव श्री. आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7-7 साल की सजा सुनाई :सपा नेता आजम खान और उसकी पत्नी व बेटे को, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए

रामपुर : सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!