मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

by
सोलन (बद्दी )  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ के बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी किए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और उक्त कम्पनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समुचित कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कम्पनी के मालिकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आग के कारण पूर्ण कम्पनी परिसर कमज़ोर हो गया है और रसायनयुक्त कार्य होने के कारण ज़हरीली गैसों का प्रभाव भी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया और आस-पास के सभी क्षेत्रों सहित निजी कम्पनियों से भी उचित सहायता प्राप्त की गई।
उन्होंने कहा कि कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुःखद घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार है। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने एन.डी.आर.एफ की टीम से बातचीत कर पूरी घटना तथा राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने इस अवसर पर इस दुःखद घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परम पिता परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा, पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4 चार किलो चांदी का चढ़ावा मां के प्राचीन चरणों में किया अर्पित

श्रीनयनादेवी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं ने चार किलोग्राम चांदी चढ़ाई है। मंदिर न्यास को गुप्त दान के तौर पर यह चढ़ावा मिला है। हालांकि मां नयना के दरबार में देश-विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 सूखे व गीले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए ग्रामीण व शहरी निकाय अपने स्तर पर करें उचित व्यवस्था -DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 21 मार्च :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां सूखे व गीले अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि शहरी व ग्रामीण निकाय ठोस व तरल...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, साथी छात्रा ने ही बनाया था : लडक़ी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की : एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

चंडीगढ़ : खरड़ के निकट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की बात को नकारते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकलेच तक सड़क हुई बहाल : डीसी एसपी ने किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला (रामपुर) 19 अगस्त – तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। रविवार को डीसी और एस पी सड़क बहाल होने के...
Translate »
error: Content is protected !!