हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी, हिमाचल समेत देश का सर्वांगीण विकास ही है प्रधानमंत्री का लक्ष्य : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी उदारता दिखाई और विषेश राज्य  का दर्ज़ा दिया। इस समय हिमाचल प्रदेश में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।आज तक हिमाचल में इस तरीक़े की परियोजनाएं देखने को नहीं मिली।आज अगर हिमाचल में एम्स जैसे विश्व स्तरीय संस्थान और अटल टनल जैसी सुविधाएँ हैं तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हो पाई हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल ही हमारे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 4,000 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। आए दिन केंद्र सरकार की किसी न किसी योजना का लोकार्पण और शिलान्यास हिमाचल प्रदेश में होता रहता है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की दो जल बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए काम करते हैं। हर भारतवासी उनका परिवार है। उनके सुख समृद्धि प्रसन्नता के लिए प्रधानमंत्री का जीवन समर्पित है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय देश में सिर्फ़ एक ही जन नेता ऐसा है जिसके प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में पहले झूठे वादों की, झूठी गारंटियों की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी ने इस राजनीति को ख़त्म किया और हर वादा पूरा करने की राजनीति शुरू की। जिसे आज पूरा देश स्वीकार कर रहा है। प्रधानमंत्री के लिए इसी कार्यशैली को देखते हुए आज देश में सिर्फ़ एक ही गारंटी को देश के लोग स्वीकार कर रहे हैं और उस गारंटी का नाम है नरेन्द्र मोदी की गारंटी। जयराम ठाकुर ने विकास की दृष्टि से हिमाचल को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेठी में इतिहास रचने वाली स्मृति ईरानी के केएल शर्मा से हारने मुख्य कारण : स्मृति का प्रबंधन व जन विरोधी फैसले, स्मृति ईरानी का ओवर कॉन्फिडेंस

 अमेठी में राहुल गांधी की हार ने कांग्रेस को काफी गहरे जख्म दिए तो स्मृति ईरानी का सियासी कद काफी बढ़ा. 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने आखिरी समय पर अपने पत्ते खोले।   राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में तूफान ने मचाई तबाही, ट्रक पर गिरा बरगद का पेड़; चालक समेत दो की मौत

नगरोटा बगवां :   हिमाचल  के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के तहत आती खाबा पंचायत में बीते रविवार की रात आए तूफान से बरगद का पेड़ ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक में बैठे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में होटल मैनेजर की मौत : दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार; नौकरी से भी निलंबित

एएम नाथ , डलहौजी :   बनीखेत के एक निजी होटल में पुलिस कर्मियों के साथ झगड़े में होटल मैनेजर की मौत हो गई। इसमें एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौका देख ससुर ने भी मिटा ली थी हवस…गला घोंटना था : फरीदाबाद में बहू को दफनाने वाले की नई करतूत उजागर

फ़रीदाबाद :  फ़रीदाबाद में बहू को मारकर गली में दफनाने वाले ससुर ने गला घोंटने से पहले बहू के साथ रेप भी किया था। जांच के बाद फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!