डलहौजी में होटल मैनेजर की मौत : दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार; नौकरी से भी निलंबित

by
एएम नाथ , डलहौजी :   बनीखेत के एक निजी होटल में पुलिस कर्मियों के साथ झगड़े में होटल मैनेजर की मौत हो गई। इसमें एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे टांडा रेफर कर दिया है।  पुलिस से जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी पुलिस जवान डलहौजी में नए साल की रात को ड्यूटी देने के बाद रात को ही वापस चंबा जा रहे थे। उसी दौरान बनीखेत के पास एक निजी होटल में चले गए। जहां पर उनकी होटल मैनेजर के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान होटल मैनेजर और एक अन्य कर्मी रैंप से नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। जब उन्हें डलहौजी अस्पताल पहुंचाया तो वहां पर उपचार के दौरान होटल मैनेजर की मौत हो गई। जबकि अन्य कर्मी प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया।
इस घटना में मौजूद तीसरे पुलिस कर्मी को इस हाथापाई से भिन्न माना जा रहा है। इसके चलते उसके खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन, पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक निजी होटल मैनेजर की पहचान राजिंद्र मल्होत्रा निवासी डलहौजी कैंट के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान सचिन निवासी बगढ़ार के रूप में हुई है। इस घटना में आरोपी पुलिस जवान ने अमित कुमार और अनूप कुमार को गिरफ्तार किया है। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि होटल में लगे सीसीटीवी में भी उनके बीच चल रही बहसबाजी की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। इसमें गाली देने की आवाजें आ रही हैं।

लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया :  इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने सुबह करीब साढ़े 11 बजे बनीखेत बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुलिसवालों को खूनी कहकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोग करीब 2 घंटे तक यहां प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद चंबा के SP अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने का लोगों को भरोसा दिलाया। तब लोग शांत हुए। मृतक जनरल मैनेजर राजेंद्र मल्होत्रा खजियार का रहने वाला था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें नौकरी से भी निलंबित किया गया है। होटल मैनेजर की हत्या की में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मलावण में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया :खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर, 6 जुलाई : सीनियर मेडिकल अधिकारी सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में गढ़शंकर छेत्र में लिंग अनुपात कम होने संबंधी निजी नर्सिंग होम तथा स्कैन सेंटर संचालकों से बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
पंजाब

खालसा सृजन दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप 12 को..खालसा कालेज में

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के उन्नत भारत, एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट द्वारा बी.डी.सी. बल्ड सैंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से खालसा पंथ के सृजन दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!