हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला का दौरा

by

एएम नाथ। शिमला :. आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला का आधिकारिक दौरा किया। यह परिसर 8000 एकड में फैला हुआ है।

लोक लेखा समिति में कार्यकारी सभापति विधायक संजय रत्तन,
उप सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक इन्द्र सिंह गांधी, कैप्टेन रणजीत ठाकुर, विधायक कमलेश ठाकुर, विधायक डॉ. जनक राज शामिल रहे।
लोक लेखा समिति के सदस्यों का कमांडेंट एडमिरल गुरचरण सिंह ने स्वागत किया और एनडीए संस्थान के बारे में इतिहासिक जानकारी दी।
समिति ने एनडीए के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी भेंट की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का योगदान भारतीय सेनाओं में अतुलनीय है।
देश का पहला सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले मेजर सोमनाथ भी हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते थे।
समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम की जानकारी भी ली। समिति के सदस्यों ने एनडीए मेस का भी दौरा किया। जहाँ पर एक साथ 2200 लोग भोजन करते हैं। यह मेस हॉल अनेकों बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों का सत्कार कर चुका है। जिसके भारत के राष्ट्पति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व सेनाध्यक्षों के साथ अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सेनाध्यक्ष भी शामिल हैं।


समिति ने पूरे संस्थान का दौरा किया और विभिन्न खण्डों जैसे सूडान खण्ड, मनोज पांडेय इंडिया स्क्वाड्रन का भी अवलोकन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपमंडल सलूणी में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में

देहर्रा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा । देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट और शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल : मैड़ी मेले में स्नान करते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आए 9 श्रद्धालू

अम्ब : हिमाचल प्रदेश के बाबा बड़वाग सिंह में मैड़ी मेले दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे चरण गंगा स्नान में कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से कुछ पत्थर गिर पड़े...
Translate »
error: Content is protected !!