हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू

by

विधानसभा के पास अब तक 830 प्रश्न आए : पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होने वाला है। 12 बैठकों वाला यह सत्र 2 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान, सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें प्राकृतिक आपदा से जुड़े प्रश्न और चर्चाएं शामिल हैं। सरकार की ओर से नोटिस मिले प्रश्नों और चर्चाओं के माध्यम से सड़कें, स्कूल, नौकरियों से जुड़े विषय सदन में आएंगे।
विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे बाद शुरू होगी, और इससे पहले 18 अगस्त को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में, सभी दलों के सदस्य भाग लेंगे और सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपील करेंगे।विधानसभा के पास अब तक 830 प्रश्न आए हैं, जिनमें 679 तारांकित और 151 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इस वर्ष अब तक 15 बैठकें हो चुकी हैं, और पूरी 35 बैठकें पूरी करने की उम्मीद है। 14 वीं विधानसभा ने अढ़ाई साल में 85 बैठकें की हैं और 73 बिल पास किए हैं। 12 बिल राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास लंबित हैं, जिन पर 3 महीने में सहमति नहीं मिलने पर पास माना जाएगा। उच्च न्यायालय ने कहा है कि 1990 से याचिका समितियां रही हैं, और बाद में लोकसभा ने विभागीय समितियां बनाईं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एश्योरेंस कमेटी को पुनः बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मेट्रोपोल भवन पुनर्निर्माण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भवन पुनर्निर्माण के लिए सरकार से 36 करोड़ रुपये मिले हैं। लेकिन राशि अभी तक लोक निर्माण विभाग के पास लंबित हैं। एकोमोडेश उपलब्ध मिलने के बाद भवन पुनर्निर्माण किया जा सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला

हिमाचल में चल रही हैं “भ्रष्टाचार की फैक्ट्रियां” इटली निवेश, न्यू चंडीगढ़ संपत्तियों और मेडिकल कॉलेज मामलों पर भाजपा ने मांगा सरकार से जवाब राजेंद्र राणा बोले, जनता के सामने हर मामले का खुलासा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटी पार्क, यूनिटी माॅल, स्वदेश दर्शन का खाका तैयार करने पर भी चर्चा : प्रशासन के साथ बैठक आयोजित, कांगड़ा जिला का बनेगा मास्टर प्लान

धर्मशाला, 12 जनवरी। पीएम गतिशक्ति योजना बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने में सहायक सिद्व होगी इस के लिए देश भर के सभी जिला अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से भेंटकर उपायुक्त ने दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

राज्यपाल 23 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ चंबा,19 जुलाई: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023...
Translate »
error: Content is protected !!