प्रदेश सरकार द्वेष और बदले की भावना से कर रही काम, प्रदेश में मुख्यमंत्री ने शुरू किया रिवाज : पूर्व विधायक राजिंदर राणा

by

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने पहले ही कहा था कि अगर सुखविंदर सिंह को सत्ता मिलेगी तो प्रदेश को कर देंगे तबाह : पूर्व विधायक राजिंदर राणा

एएम नाथ। हमीरपुर :  पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजिंदर राणा ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू पर द्वेष और बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाए। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व विधायक राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल में नए रिवाज की शुरुआत की है जिसका आने वाले समय मे गलत परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते पार्टी छोड़कर जाने वालों पर दवाब डालने के लिए उनपर व उनके परिवार पर झूठे केस बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष शर्मा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधानसभा में सरकार से सवाल उठाए हैं। जिसके चलते उनके परिवार के क्रेशर पर कार्यवाही की गई।
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को घूरते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने भी कहा था कि अगर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनेगा तो हिमाचल को तबाह कर देगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने एक टिप्पणी में सुखविंदर सिंह को प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लैकमेललर भी कहा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड कर्ज़ लेने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी को देहरा उपचुनाव जीताने के किए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से महिला मंडलों को 34 लाख की धनराशि आवंटित की थी उस पर मुख्यमंत्री क्यों चुप है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को डीए, मेडिकल बिल नही मिल रहा है, युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है और सभी वर्ग इस सरकार से तंग हो चुका है।
पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिमला के ठियोग के पास फागू में निजी भूमि को विकसित करने के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर सड़क तैयार करवाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में सोलर परियोजनाओं में भी सरकार द्वारा ऊंचे दाम पर काम करवा कर किसको लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग पर बरसात शुरू होने पर पौधारोपण सेवा का मुख्य सेवादार संत बाबा सतनाम सिंह ने किया शुभारंभ  

श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर :  श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग की कार सेवा किला आनंदगढ़ के मुख्य सेवादार संत बाबा सतनाम सिंह जी के नेतृत्व में, पिछले ढाई वर्षों से सड़क के निर्माण की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के...
Translate »
error: Content is protected !!