सात पुलिस इंस्पेक्टर बने डीएसपी : प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश किए जारी

by

एएम नाथ। शिमला, 22 जुलाई । प्रदेश सरकार ने सात पुलिस इंस्पेक्टर पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।  पुलिस सेवा नियम, 1973, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से सात पुलिस इंस्पेक्टर को हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (श्रेणी-1 राजपत्रित) स्तर 18 में नियुक्त/पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किए गए इन पुलिस अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 18 का लाभ दिया जाएगा।

पुलिस इंस्पेक्टर को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाए गए पुलिस अधिकारियों में परवीन कुमार, चंद किशोर, अशोक कुमार, बाबू राम, हरीश कुमार, योग राज और यशवंत सिंह शामिल हैं। पदोन्नति पर, उपरोक्त अधिकारी इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से दस दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय शिमला में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि वे पदोन्नति में रुचि नहीं रखते हैं और यह आदेश वापस ले लिया जाएगा। उपरोक्त अधिकारियों के नियुक्ती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

एएम नाथ। हमीरपुर 30 मई। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा

एएम नाथ। धर्मशाला  :   राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने ज़िला काँगड़ा में हिम जाग्रति मंच के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा। रमा ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड तक पहुंची जोगिंद्रा बैंक की शिकायत : अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने खोला कथित भ्रष्टाचार का मोर्चा

जोगिंद्रा बैंक में करोड़ों के कथित एनपीए घोटाले का आरोप, अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप ऑडिट हेरफेर और फर्जी ऋण वितरण के आरोपों से घिरा जोगिंद्रा बैंक, विजिलेंस जांच की मांग तेज एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय “स्वतंत्रता दिवस”

कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा “ध्वजारोहण” एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!