शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण : केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून :  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में गत दिवस शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर सैनिक लीग के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शाहपुर में निर्माणाधीन वॉर मेमोरियल के निर्माण कार्य तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह वॉर मेमोरियल देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान से प्रेरणा प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने भी वॉर मेमोरियल से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उन्हें यथासंभव शामिल करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल जय चंद टपवाल, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, बलदेव, अमर सिंह, रत्न सिंह, जन्मेज, सुरेन्द्र पटियाल, अश्वनी धीमान, लोकेश नाग तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित अन्य गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

34 वर्षों से इलेक्ट्रोपैथी द्वारा कर रहे हैं गंभीर रोगों का सफल उपचार: डॉ. जसबीर सिंह परमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इलेक्ट्रोपैथी एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार अजनोहा, पिछले 34 वर्षों से रणजीत अस्पताल अजनोहा में गंभीर और लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलेक्ट्रोपैथी पद्धति से सफल उपचार कर रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नियमित होंगे अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी : अनुबंधकर्मियों को पक्का करने रखी एक शर्त…जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यरत हजारों अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौगात देते हुए नियमित करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक दल की शिमला में अहम बैठक : राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा

एएम नाथ। शिमला : शिमला प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में डॉ. राजीव...
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया...
Translate »
error: Content is protected !!