जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

by

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा

एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। ये जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 3114 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके साथ ही परीक्षा का समय प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का पालन करना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का होगा। इसमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन नहीं होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे तक अवश्य पहुंचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण : यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के छोटे पैकेटों की बिक्री पर रोक

पंजीकरण अनिवार्य, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का विस्तार इसी साल होगा : जनता को 10 गारंटियां दी थीं, 3 गारंटियां पूरी कर दी गई, अन्य 7 गारंटियों को भी किया जाएगापूरा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश  में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा । यह शब्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी...
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में 6 मई को होगा निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

ऊना :  आंचलिक पशु अस्पताल बरनोह में 6 मई को निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश भट्टी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर- नई पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!