भाजपा के प्रत्याशी के बार सभी क्षेत्रों का दौरा भी कर आए, कांग्रेस टिकट नहीं दे पाई : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे – जयराम ठाकुर

by
चुराह के पटना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष , पन्ना प्रमुख को चुनाव की गिनती के पहले ही पता होता है कितने वोट मिलेंगे
एएम नाथ। चंबा/ चुराह :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के इरादे देश के लिए ख़तरनाक हैं। कांग्रेस के नेता अपनी देश और संविधान विरोधी नीतियों से बाज़ नहीं आएँगे। अब तो कांग्रेस के आला नेता हो या सलाहकार, उनके इरादे खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के नेताओं की अब देश की मां-बहनों के निशानियों पर नज़र हैं। कांग्रेस के बहुत पुराने सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा से ज़्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस आपसे छीन लेना चाहती है।
नेता प्रतिपक्ष चंबा ज़िला के चुराह मण्डल द्वारा भंजराडू में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने आये थे। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट हर पेज के वोटर से संपर्क के लिए एक कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख का दायित्व दिया जाता है। निष्ठा और कार्यकुशलता से काम करने के कारण पन्ना प्रमुख को परिणाम के पहले ही यह पता रहता हैं पार्टी को कितने वोट मिलेंगे। इससे जुड़े कुछ दृष्टांत जयराम ठाकुर ने पन्ना प्रमुखों से साझा किए। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कांगड़ा संसदीय सीट प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उनके साथ डॉ. राजीव भारद्वाज, चुराह के विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर हंसराज समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने हंसराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।
नेता प्रतिपक्ष ने संवाददाताओं द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि चंबा को फर्स्ट लाने के लक्ष्य के साथ भाजपा की हिमाचल सरकार ने सदैव काम किया। कई महत्वाकांक्षी और बहुप्रतिक्षित प्रोजैक्ट्स को ज़मीन पर उतारने के लिए गंभीरता से प्रयास किए गए। आगे भी जब मौक़ा मिलेगा चंबा के हितों को मज़बूती देने वाले प्रोजैक्ट्स को भाजपा की हिमाचल सरकार प्राथमिकता से करेगी। इस समय चंबा के विकास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा अपनी प्राथमिकता में रखा। आकांक्षी ज़िला के रूप में चंबा को। विकास की दृष्टि से आगे ले जाने के हर संभव कार्य किए जा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सभी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के सभी प्रत्याशी एक बार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क भी कर आए, हर इलाक़े में पहुंच गए लेकिन अभी तक कांग्रेस अपने लोगों को टिकट ही नहीं दे पाई है। जिसे भी टिकट लेने के लिए कहते हैं वह कोई न कोई बहाना बनाकर अपने हाथ पीछे खींच लेता है। आज कांग्रेस की यह दशा हो गई है कि राज्य में सरकार रहने के बाद भी कांग्रेस से कोई टिकट लड़ने के लिए आगे नहीं आ रहा है। आख़िर यह हालत कैसे हुई, मुख्यमंत्री को इस बारे में सोचना चाहिए। जब वह इन स्थितियों के लिए ईमानदारी से चिंतन करेंगे तो उन्हें प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक उथल-पुथल के जवाब भी मिल जाएँगे और अपना सारा दोष भी दिख जाएगा। डेढ़ साल में सरकार ने एक भी जनहित के काम नहीं किए। विकास के उल्टी दिशा में सरकार चल रही है।  जिसके कारण कांग्रेसी नेताओं को अपनी हार साफ़ दिखाई दे रही है और वह चुनाव से किनारा कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर : होटल प्रबंधन के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरा है आईएचएम हमीरपुर

एनसीएचएमसीटी नोएडा और जेएनयू द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती डिग्री एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जुलाई। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है और होटल...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर हलके को पहली बार प्राप्त हुआ यह सम्मान : जय किशन सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने से सभी वर्ग के लोगों में उत्साह

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहुत प्रभावशाली तरीके से पंजाब के लोगों की आवाज बुलंद करने वाले विधानसभा गढ़शंकर के विधायक जय किशन रोड़ी को आज विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आधिकारिक निवास पर मनाया रक्षाबंधन का पर्व : प्रदेशवासियों को जयराम ठाकुर ने भाई बहन के असीम प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन पर दी बधाई

भारी-बारिश से प्रदेश में हालात चिंता जनक, प्रभावितों और पर्यटकों का ध्यान रखें सरकार और प्रशासन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला ; नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक निवास पर...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम मान की बहन के गढ़शंकर दौरे से गढ़शंकर में बड़े फेरबदल की चर्चाए गर्म : सीएम की बहन नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष व एक अन्य नेता सहित एनआरआई के घर पहुंची

सीएम की बहन के साथ ना तो कोई आप नेता ना कोई वलंटियर था ना ही बाद में आप के किसी नेता या वलंटियर के घर गई गढ़शंकर । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की...
Translate »
error: Content is protected !!