शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त ने शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक होता है, तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में निरंतर प्रशिक्षण, डिजिटल संसाधनों का उपयोग और तकनीकी सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीचर ऐप शिक्षकों के लिए एक प्रभावी प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें नई शिक्षण विधियों, इंटरएक्टिव मॉड्यूल्स तथा कौशल विकास के अवसर प्रदान करता है।
उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि वे अपनी वास्तविक समस्याएं, चुनौतियां और आवश्यकताएं स्पष्ट रूप से सामने रखें, ताकि समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मॉड्यूल्स, विषय आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से मल्टी-ग्रेड टीचिंग, सिंगल टीचर स्कूल, विषय विशेषज्ञों की कमी, बदलते पाठ्यक्रम और क्षमता निर्माण जैसी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में टीचर ऐप के माध्यम से उपयोगी सामग्री विकसित की जानी चाहिए।
इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया।
उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्मठता के साथ कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में एयरटेल फाउंडेशन के विभिन्न पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने विचार भी सांझा किए गए।
इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, ओएसडी उमाकांत, एयरटेल फाउंडेशन से प्रवीण चौधरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, डाइट प्रतिनिधि, रिसोर्स पर्सन, तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के साथ भद्दा मज़ाक है डीए और पे कमीशन के एरियर की नोटिफिकेशन : जयराम ठाकु

  एलपीजी के दाम घटाने के लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार नेता प्रतिपक्ष ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी यूनिवर्सिटी में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं प्रॉस्पेक्ट्स लॉन्च 2026 का भव्य आयोजन

बद्दी, 13 जून (तारा) :  बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं प्रॉस्पेक्ट्स लॉन्च 2026 का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा में बहुउद्देशीय इंडोर स्डेडियम का किया : कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अतिरिक्त धन राशि शीघ्र की जाएगी जारी लोकार्पण

एएम नाथ। शाहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है तथा विपक्ष के विरोध के बावजूद कई महत्त्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!