हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का सफल समापन

by

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल मुख्यातिथि एवं एसडीएम संकल्प गौतम बतौर विशेष अतिथि थे उपस्थित

आर.के.एम.वी. शिमला की टीम विजेता बनी जबकि हमीरपुर महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता

एएम नाथ। बैजनाथ : .पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता 2025 का आज औपचारिक समापन किया गया। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में से राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ, हमीरपुर, ऊना, थुरल, रामपुर, जयसिंहपुर, ददाहूं, खड्ड, घुमारवीं, बिलासपुर, मुल्थान तथा आर.के.एम.वी. शिमला सहित 12 महिला टीमों ने भाग लिया तथा दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि तथा एस डी एम बैजनाथ संकल्प गौतम विशेष अतिथि के रूप में की।


समापन दिवस पर हमीरपुर महाविद्यालय एवं आर.के.एम.वी. शिमला के मध्य रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। कड़े संघर्ष और प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद आर.के.एम.वी. शिमला की टीम विजेता , हमीरपुर महाविद्यालय की टीम उपविजेता तथा महाविद्यालय घुमारवीं की टीम तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


समारोह को संबोधित करते हुए विधायक किशोरी लाल ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, शारीरिक सुदृढ़ता और टीमवर्क का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। बेटियों ने इस प्रतियोगिता में जिस खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया है वह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं लेकिन वास्तविक सफलता खिलाड़ी के समर्पण, मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण में निहित होती है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलमैदानों के सुदृढ़ीकरण, कॉलेज एवं विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, आयोजन समिति, खेल विभाग, अध्यापक वर्ग तथा सभी स्वयंसेवकों की प्रशंसा की।

इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसके फलस्वरूप विधायक ने महाविद्यालय को 11 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कौंडल, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि स्याल, पूर्व पी टी ए प्रधान रणजीत राणा सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, खेल अधिकारी, सहभागी टीमों की खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान का नाम बदलकर मनमोहन सिंह के नाम पर हिमाचल कैबिनेट ने रखने को दी मंजूरी

एएम नाथ। शिमला : देश की राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए एक स्मारक स्थल के चयन को लेकर सस्पेंस जारी है, वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गुरुवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या परमाणु हमला भी रोक सकता है मिसाइल डिफेंस सिस्टम…. कितना कम कर सकता है इसका असर?

7 मई 2025 की रात  जब भारत की मिसाइलें दुश्मन देश पर टूट पड़ीं और उनके आतंकी ठिकनों तो नेस्तनाबूद कर दिया। भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया, क्योंकि उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, समानता और सशक्तिकरण से जुड़ा एक सामूहिक अभियान : CDPO राजेश राय

बाल विकास परियोजना मैहला में आयोजित हुई एक दिवसीय पोषण कार्यशाला कार्यशाला के दौरान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम पर की विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  बाल आश्रम मैहला में सोमवार को बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर – दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई- जानें पंजाब में कितने शूटर सक्रिय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) निरंतर ऑपरेशन चला रही है। इस बीच एनआईए ने गैंगस्टर आतंक के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत...
Translate »
error: Content is protected !!