दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल : बगलामुखी मंदिर के पास NH पर हुआ हादसा

by

एएम नाथ। कांगड़ा : दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा बुधवार को कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के तहत पड़ते बगलामुखी मंदिर के पास NH-503 पर हुआ है। यहां सड़क के किनारे खड़े दो युवकों को सरिया से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों युवक जालंधर से कांगड़ा की ओर आ रहे थे और रास्ते में मैगी खाने के लिए रुके थे। उन्होंने NH के किनारे एक खोखे पर चाय और मैगी बनाने का ऑर्डर दिया था। खोखा संचालक सुरिंदर ने कहा कि जैसे ही वह चाय के लिए बर्तन में पानी डालने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रक युवकों पर चढ़ गया। इसकी चपेट में खोखा भी आ गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को करीब एक किलोमीटर आगे ले जाकर खड़ा कर गया। खोखा मालिक ने स्कूटी पर पीछा कर ट्रक का पता लगाया। उनका आरोप है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल युवक व ट्रक चालक को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रक चालक कुलदीप ने कहा कि हादसा उसके ट्रक से नहीं हुआ है।
वह मौके से गुजरा तो सड़क पर पहले से ही खून पड़ा हुआ था। ट्रक बनुड़ से सरिया लेकर गगल की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए NH के किनारे अवैध रूप से लगे खोखों और प्रशासन की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बिना अनुमति दुकानों लगने और वाहनों के खड़े होने से हादसों का डर बना रहता है। रानीताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने तारा देवी मंदिर ट्रस्ट, संकट मोचन मंदिर ट्रस्ट और 1 शैक्षणिक संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 8 लाख 62 हजार रुपये का किया चेक भेंट

शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला में तारा देवी मंदिर ट्रस्ट, संकट मोचन मंदिर ट्रस्ट और एक शैक्षणिक संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 नए उद्योग हिमाचल में लगेंगे : नौकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी संस्कृति की गूँज देश दुनिया में पहुँचा रहे भरमौर के किशोरी लाल

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा से किशोरी लाल अत्री भारत सरकार कपड़ा मंत्रालय द्वारा आयोजित पारम्परिक गद्दी परिधानों की प्रदर्शनी में भाग लेते हुए। विधायक डा. जनक राज ने कहा कि हम सबके...
Translate »
error: Content is protected !!