हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

by

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस की विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक गाड़ी (नंबर एचआर 41एफ-1766) मैं बैठ कर सारनू (शाहपुर) के पास नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नम्बर 305 धूपसरी संत नगर बैरका डाकखाना बैरका तहसील व जिला अमृतसर पंजाब उम्र 27 वर्ष, संदीप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी गांव अमृतसर बैरका मकान नम्बर 12 डाकखाना बैरका तहसील व जिला अमृतसर पंजाब, उम्र 27 वर्ष तथा विशाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नम्बर 305 धूपसरी संत नगर बैरका डाकखाना बैरका तहसील व जिला अमृतसर पंजाब, उम्र 20 वर्ष को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरवाई में 3.462 किलो चरस के साथ बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

SIU टीम ने शिव मंदिर के पास नाकाबंदी कर पकड़ा; बैग से डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद, नशे की सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद घोषित करने की उठाई मांग

गढ़शंकर, 31 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब की गढ़शंकर इकाई की ओर से स्थानीय गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर एक विचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
Translate »
error: Content is protected !!