डीटीएफ ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद घोषित करने की उठाई मांग

by

गढ़शंकर, 31 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब की गढ़शंकर इकाई की ओर से स्थानीय गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीटीएफ नेता भूपिंदर सिंह सड़ोआ, मैडम खुशविंदर कौर तथा किसान नेता शमशेर सिंह चक्क सिंहां ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विवेक कुलेवाल ने एक क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत कर की। इस अवसर पर वक्ताओं मुकेश कुमार, सुखदेव डांसीवाल, तर्कशील नेता जोगिंदर कुलेवाल, किसान नेता हरमेश सिंह ढेसी, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, सतनाम सिंह सूनी, नरंजन सिंह चांदपुरी तथा मनजीत सिंह बंगा ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के योगदान तथा वर्तमान समय में उनकी विचारधारा की प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार रखे। गोष्ठी में केंद्र सरकार से मांग की गई कि शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद घोषित किया जाए। साथ ही शहीद ऊधम सिंह से संबंधित देश-विदेश में सुरक्षित स्मृति चिह्न, पत्र, अस्थि कलश, रिवॉल्वर, डायरी, चाकू तथा अन्य दस्तावेजों को सुनाम स्थित संग्रहालय में लाया जाए। इसके अलावा शहीद ऊधम सिंह की वास्तविक तस्वीर वाला डाक टिकट जारी करने, उनके पैतृक घर का समुचित संरक्षण करने तथा शहीद भगत सिंह और उनके साथियों के फिरोजपुर स्थित तूड़ी बाजार वाले ठिकाने को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग की गई। इस मौके पर प्रिंसिपल दरबारा सिंह, हंस राज गढ़शंकर, सतपाल कलेर, लेक्चरर जसविंदर सिंह जस्सोवाल, सुरिंदर कुमार गोलेवाल, पिंकी रसूलपुर, संजीव कुमार (पीटीआई), मनदीप कुमार, परमजीत सिंह चौहड़ा, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। photo no 31Gsr2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सैला खुर्द में बाढ़ पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं-कम-राहत कैंप का सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से किया गया आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने नए न्यायिक परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को राहत शिविर के लिए किया रवाना होशियारपुर, 04 अगस्त:   पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व व जिला एवं सत्र...
article-image
पंजाब

एडवोकेट महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश : 7 के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना  : जिले में महिला एडवोकेट से मारपीट व कपड़े फाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला एडवोकेट सिमरनजीत कौर गिल वासी गांव गौसगढ़ के साथ 7 आरोपियों ने मारपीट की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू हो सकते हैं पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

जल्द ही पंजाब भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पंजाब भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!