हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। जो बिहार के निर्वाचक वर्तमान में अस्थायी रूप से हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं  https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET App अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम सत्यापित कर सकते हैं।

प्रारूप निर्वाचक नामावली 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी तथा दावे एवं आपत्तियों की अवधि 01 अगस्त से 01 सितम्बर, 2025 तक रहेगी। निर्वाचक को गणना प्रपत्र के साथ निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है, जैसे कि सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पेंशन दस्तावेज आदि।

उन्होंने बताया कि पूर्व-भरे हुए प्रपत्र डाउनलोड कर, हस्ताक्षर करके, व्हाट्सएप, ईमेल या बीएलओ के माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं। यदि कोई आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध नहीं है तो उसे दावे-आपत्ति अवधि में भी प्रस्तुत किया जा सकता है।

निर्वाचक 1950 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या नजदीकी निर्वाचन कार्यालय जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ECINET App  या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की नियमित जांच कर सकते हैं ताकि उनका नाम निर्वाचक सूची में सही रूप से सम्मिलित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब के संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे, मोहन भागवत ने दिए स्पष्ट संकेत : संघ परिवार के विस्तार के लिए हर सप्ताह कार्यक्रम बनाएं – मोहन भागवत

जालंधर : पंजाब में तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जालंधर के डेविएट कॉलेज में प्रांत प्रमुखों के अलावा प्रांत प्रचार प्रमुखों और संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहतांग के समीप ऑल्टो कार खाई में गिरी चार की मौके पर ही मौत,

एक घायल की हालत गंभीर एएम नाथ। मनाली (कुल्लू) :रोहतांग सड़क मार्ग पर राहनीनाला के समीप एक ऑल्टो कार नंबर HP 01 K-7850 गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने...
Translate »
error: Content is protected !!