हिमाचल में आई आपदा के वक्त कहां छिप गए थे : शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है।   यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में हो रही है. बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी का पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। बैठक में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खास तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आमंत्रित किया।  मुख्यमंत्री के अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र से संबंध रखने वाले अन्य मंत्री भी बैठक में शामिल हैं. बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र में जीत के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। साल 2009 से लेकर लगातार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की ही जीत हो रही है।

CM सुक्खू का बीजेपी सांसदों पर निशाना :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने 15 महीने के काम को लेकर जनता के बीच में जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के बेहतरीन काम किया।  जब प्रदेश में आपदा आई, तब भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की आवाज नहीं उठाई।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी जब हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का संकल्प आया, तब भाजपा विधायकों ने इसका समर्थन नहीं किया।  सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी भाजपा सांसदों और विशेष तौर पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने हिमाचल में आई आपदा के वक्त वे वहां कहां छिप गए थे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भी आपदा के वक्त छिपे रहे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा से राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के बलबूते पर लोगों की समस्या का निपटारा किया।

बीजेपी नेताओं ने हिमाचल की मदद रुकवाई-  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ हिमाचल प्रदेश की मदद रुकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले तो आपदा के दौरान केंद्र सरकार से हिमाचल की सहायता रोकी गई।  इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम को भी भाजपा ने रोकने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के तहत 1 हजार 500 रुपए की सम्मान निधि की शुरुआत हुई।  तब भी राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर भाजपा ने से रोकने की कोशिश की।  उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने महिलाओं को फॉर्म भरने की अनुमति दी है।

मुद्दों के आधार पर लड़ेंगे चुनाव-   शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंग। उन्होंने कहा कि पांच साल में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप कहीं नजर नहीं आए। हिमाचल प्रदेश में जब आपदाई तब भी सुरेश कश्यप नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों के आधार पर इस चुनाव को लड़ेगी।  उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में बतौर विधायक भी इलाके के मुद्दे उठाए हैं और आगे भी वे यही काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने धमरोला में किया सड़क का भूमि पूजन, लाखों की घोषणाएं

एएम नाथ। भोरंज 09 फरवरी। विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव धमरोला में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान गांव के संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आधिकारिक निवास पर मनाया रक्षाबंधन का पर्व : प्रदेशवासियों को जयराम ठाकुर ने भाई बहन के असीम प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन पर दी बधाई

भारी-बारिश से प्रदेश में हालात चिंता जनक, प्रभावितों और पर्यटकों का ध्यान रखें सरकार और प्रशासन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला ; नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक निवास पर...
Translate »
error: Content is protected !!