हिमाचल में कांग्रेस की लड़ाई बिकाऊ विधायकों और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ : कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर भाजपा ने खरीदा -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

हमीरपुर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयराम झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। वह धैर्य रखें, 4 जून को जनता का जवाब भाजपा को मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा कांगड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में क्यों नहीं उतर सकते। वह तो हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं और पूरा राज्य उनका घर है।   सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है, आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट मिली है। वह अच्छे वक्ता हैं, उनकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ व समझ है। वो राष्ट्रीय स्तर पर जाने-पहचाने चेहरे हैं। संसद में उनकी आवाज गूंजने पर हिमाचल को लाभ होगा। आनंद शर्मा ने पूर्व यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते कांगड़ा के लिए बड़े प्रोजेक्ट व कार्यालय लाए हैं।

                           कांगड़ा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, इंदौरा में डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत का इंडस्ट्रियल पार्क, चाय बागवानों के लिए नेशनल टी बोर्ड का रीजनल सेंटर आनंद शर्मा ने खुलवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंद पार्टी का बड़ा चेहरा हैं, वह संसद में कांग्रेस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा के तीनों सांसद प्रदेश में आई इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज दिलाने में विफल रहे।  आनंद शर्मा केंद्र में बनने वाली कांग्रेस सरकार में अहम भूमिका निभाकर हिमाचल के लिए विशेष पैकेज लाएंगे। हिमाचल में कांग्रेस की लड़ाई बिकाऊ विधायकों और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ है। कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर भाजपा ने खरीदा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जनता में उनकी पोल खुल चुकी है।  उन्होंने कहा कि जयराम का गणित बेहद कमजोर है, कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा कर जनता की अदालत में जाएगी। जनता की सेवा जिसने की होगी, उसे फिर सत्ता में आने का मौका मिलेगा। जयराम नहीं चाहते थे कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम, महिलाओं को 1500 रुपये, मनरेगा कर्मियों को 60 रुपये बढ़ी हुई दिहाड़ी, किसानों को दूध पर एमएसपी व कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिले, इसलिए वह नोटों के दम पर सरकार गिराने की साजिश रचने में लगे रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घोषित नतीजों में आई गड़बड़ : शाम को कुछ और नतीजे, अगली सुबह बने कुछ और

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के बीए, बीएससी व बीकाम के घोषित नतीजों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। एचपीयू के तहत प्रदेश के कालेजों में पड़ रहे हजारों छात्र हड़कंप की स्थिति में हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के हमलों के बीच खाड़ी देश तन्हा, खत्म हुआ अमेरिका का ‘सुरक्षा कवच’? सुल्तानों को सताने लगा तख्तापलट का डर!

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में हालात अब पहले जैसे नहीं रहे. खाड़ी देशों के राजाओं और सुल्तानों को अब उस कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे हमेशा बचना चाहते थे....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोस्त मानकर एक ही कमरे में रात बिताई : उसी ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी पर कर दिया हाथ साफ

एएम नाथ। शिमला, 29 मई । राजधानी शिमला के उपमंडल सुन्नी में एक युवक के साथ बड़ा धोखा हो गया। जिस व्यक्ति को उसने अपना दोस्त मानकर एक ही कमरे में रात बिताई, उसी...
Translate »
error: Content is protected !!