हिमाचल में कोयले की गैस से 3 की मौत : कोयले की अंगीठी भी हुई थी जली

by
रोहित जसवाल।  सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती अन्हेच पंचायत के रिहूं गांव में कोयले की गैस से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया :   जानकारी के मुताबिक बता दें कि मृतकों की पहचान रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 28 साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि बीती रात तीनों अपने कमरे में सोए थे। सुबह जब वे नहीं जागे तो मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया।
आगामी जांच जारी :  पुलिस टीम ने कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली। कमरे में तीनों व्यक्ति मृत पाए गए और कोयले की अंगीठी भी जली हुई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कोयले की गैस से मौत का बताया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं आगामी जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मई में सजेगा चुनावी दंगल, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन!

अब 31 मई तक कराने होंगे चुनाव, सुक्खू सरकार को मिली बड़ी राहत एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में पिछले कई महीनों से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदतर कानून व्यवस्था: शिमला में पुलिस कन्ट्रोल रूम के साहमने 21 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या

एएम नाथ। शिमला शिमला में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला संज्ञान में आया है। घटना बीती देररात की बताई जा रही है। हत्या के दौरान हुई यह पूरी वारदार सीसीटीवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उरनी ढांक में टूटा बैली ब्रिज : डंपर सहित नीचे गिरा वाहन… किन्नौर में बड़ा हादसा टला, पुल ध्वस्त होने के बावजूद चालक सुरक्षित

बैली ब्रिज टूटने से NH-05 प्रभावित, प्रशासन ने खोला वैकल्पिक मार्ग एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब उप-तहसील टापरी के अंतर्गत उरनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए धर्मपुर विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 83.55 प्रतिशत मतदान

सोलन :  सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 83.55 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
Translate »
error: Content is protected !!