हिमाचल में गुड गवर्नेंस पर मुख्यमंत्री का विशेष फोक्स : विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की जबावदेही भी होगी तय : पठानिया

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अगस्त। विस उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विकास कार्यों में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जबावदेही भी तय की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जा सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को धर्मशाला के मिनी सचिवालय में शाहपुर के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तर के अधिकारियोें के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विस के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों द्वारा की गई घोषणाओं को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें तथा इन घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार गुड गवर्नेंेस पर विशेष फोक्स कर रही है तथ इसी दृष्टिकोण के साथ अधिकारियों को कार्य करना होगा, विकासात्मक कार्योंे की नियमित समीक्षा की जाना अत्यंत जरूरी है ताकि किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहे। विस उपमुख्य सचेतक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा अधिकारियों को अपने अपने विभागों से धन के कारण लंबित विकास कार्यों की सूची तैयार करनी चाहिए। इस बाबत नियमित तौर पर जिला अधिकारियों के साथ त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में माह में एक बार बैठक आयोजित की जाए।
*शाहपुर के विकास कार्यों की प्रगति पर ली रिपोर्ट*
विस उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उपतहसील दरीणी के निर्माण की स्टे्टस रिपोर्ट, ज्यूडिशियल कंपलेक्स के लिए भूमि चयन, ईसीएचसी, आईपीएच के निरीक्षण गृह, एयरपोर्ट में 24 घंटें पेयजल उपलब्ध करवाने बारे, लंज, दरीणी में स्थाई पुलिस चौकियां स्थापित करने बारे, शाहपुर के थाना के निर्माण को लेकर, नड्डी में टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिस, वेटनरी हॉस्पीटल दरीणी, सिविल हॉस्पीटल के निर्माण कार्य, करेरी स्कूल में चारदीवारी, रेहलू में शिवा प्रोजेक्ट की प्रगति बारे, फेरा-करेरी मार्ग को बस योग्य बनाने इत्यादि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली तथा इन कार्योें को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि विकास कार्योंे को गति देने के लिए सभी विभागों की नियमित तौर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं इस बाबत उपमंडलाधिकारियों को उपमंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले उपमंडलाधिकारी शाहपुर करतार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए शाहपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डा हरीश गज्जू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान जलशक्ति विभाग को 1548 करोड़ रुपए का नुकसान: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला में 190 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान,  फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी। नूरपुर 26 जुलाई: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगीं विभिन्न गतिविधियां : संकल्प सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर DC अपूर्व देवगन ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चम्बा 26 सितम्बर आकांक्षी जिला चंबा के आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में लोगों की जीवन शैली में सुधार लाने के लिए एक मजबूत विकास रणनीति तैयार करने के लिए गांव और खंड स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों ने खेलकूद, पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

 एएम नाथ। मंडी, 03 दिसम्बर।  जिला कल्याण विभाग मंडी के सौजन्य से आज पड्डल मैदान में विभिन्न दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!