हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

by

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि हिमाचल में वोटिंग सिंगल फेज में होगी और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। अधिसूचना 17 अक्तूबर को होगी तथा नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि नामांकन की तारीख तक वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
इस बार 80 साल से ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों और कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। वोटर हेल्पलाइन ऐप भी जारी की गई है। इसके जरिए कोई भी वोटर किसी भी वक्त शिकायत कर सकता है।
महिलाओं के लिए अलग से बूथ बनाया जाएंगे और सभी बूथों पर पानी की व्यवस्था रहेगी। 80 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति और कोरोना पीड़ितों के लिए घर पर वोटिंग की सुविधा होगी।
दिव्यांगों को पोलिंग सेंटर पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। वोटिंग के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। चुनाव में पैसे, ड्रग्स या किसी भी तरह के पावर का दुरुपयोग किया जाता है, तो नागरिक इसकी सूचना C-vigil ऐप पर दे सकते हैं।
ऐप पर ही उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवारों के अपराध और संपत्तियों की जानकारी हम ऐप पर देंगे।
विधानसभा सीटो का विवरण : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ननद और भाभी चुनावी मैदान में आमने-सामने : परिवार असमंजस में किसका दें साथ

एएम नाथ । मंडी :  पंचायत चुनाव में सराज विधानसभा क्षेत्र में  केओली पंचायत में ननद वीना और भाभी खीरामणी वार्ड नंबर एक केओली-1 से पंच के चुनाव के लिए आमने-सामने आ गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही बागी कांग्रेसी विधायक पर वन विभाग का एक्शन : रवि ठाकुर के घर जाने वाली सड़क बंद

एएम नाथ । लाहौल स्पीति : विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही पूर्व विधायक रवि ठाकुर की पुश्तैनी जमीन को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने रास्ते में पत्थरों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी : हिमाचल में 24 से फिर करवट बदलेगा मौसम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां प्रदेश में कई सड़कें व बिजली व्यवास्था बंद पड़ी हुई है। वहीं एक बार फिर मौसम विज्ञान...
Translate »
error: Content is protected !!