हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार! सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत, विभागों में फेरबदल भी संभव

by

सीएम सुक्खू बोले- PAC की बैठक के बाद होगा फैसला; एक-दो मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मिल सकती है जगह

एएम नाथ। शिमला : शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जल्द कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विभागों में फेरबदल के भी संकेत दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल PAC की बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने की बात कह चुके हैं। ऐसे में उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं को और बल मिला है।

एक मंत्री पद पहले से खाली, फेरबदल की भी चर्चा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। मौजूदा सुक्खू सरकार में मंत्रिमंडल का एक पद खाली है। सरकार के कार्यकाल के करीब पौने चार साल पूरे होने के बीच इस पद को भरने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

सियासी चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू कैबिनेट में एक या दो मौजूदा मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय PAC की बैठक में ही होने की संभावना है।

इसी सरकार में CPS रह चुके हैं सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। वह इसी सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुंदर सिंह ठाकुर समेत छह CPS को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही उनके मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगती रही हैं।

सुंदर सिंह ठाकुर का जन्म 5 मई 1965 को कुल्लू के शलांग में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और बाद में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की। वह बागवानी और होटल व्यवसाय से भी जुड़े रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 1991 में पहली बार पंचायत समिति का चुनाव जीता और बाद में कुल्लू पंचायत समिति के अध्यक्ष भी बने।

प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को शिमला आने की संभावना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को शिमला आने की संभावना भी जताई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, मंडी के द्वारी में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए स्कूल को प्रियंका गांधी के निर्देशों के बाद तैयार कर दिया गया है। बरसात के बाद इस स्कूल में दोबारा कक्षाएं शुरू होने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल से विशेष लगाव है। आपदा के दौरान उन्होंने मंडी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। इसी दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल को भी देखा और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने पर जोर दिया था।

संभावित दौरे के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा स्कूल का उद्घाटन किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

सेब बागवानों को सरकार का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत सेब खरीद को लेकर भी बागवानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों से केवल 100 बोरी ही नहीं, बल्कि 200, 300 या 400 बोरी तक सेब भी खरीदेगी। इसके लिए बागवानों को MIS पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

सीएम ने यह भी कहा कि पिछले सेब सीजन से संबंधित जिन बागवानों को SDM के माध्यम से नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी बागवान पर जबरन कोई नियम नहीं थोपा जाएगा और सरकार बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  पधर 30 मई :  स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में ‘अपना विद्यालय’ मेरा स्कूल मेरा गर्व कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखूबेला का निरीक्षण किया

ऊना, 3 फरवरी – ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सौर ऊर्जा संयंत्र साईट का उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को...
article-image
पंजाब , समाचार

माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस श्री रवि शंकर झा ने होशियारपुर के नए अत्याधुनिक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

अब लंबित मामलों का जल्द होगा निपटारा संभव: चीफ जस्टिस रवि शंकर झा होशियारपुर वासियों का सपना हुआ साकार: जस्टिस अरुण पल्ली होशियारपुर, 17 मार्च – माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का...
Translate »
error: Content is protected !!