रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में गति लाने और गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।
May be an image of one or more people
उप मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मॉडल पार्क पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनेगा।
यह पार्क प्रदेश का पहला सेंसर-आधारित अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क होगा। इसमें लाइसेंस ट्रायल के लिए नवीनतम तकनीक, वाहन पासिंग और जांच के लिए सेंसरयुक्त ऑटोमेटिक सिस्टम, सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों की आधुनिक व्यवस्था होगी। यहां वाहन चालकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
No photo description available.
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीक-सम्पन्न प्रणाली से लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज़ और निष्पक्ष बनेगी। वाहन फिटनेस और जांच प्रक्रिया में दक्षता आएगी, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह ट्रैफिक पार्क युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दोनों के अवसर प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माइनिंग गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में साढ़े पांच साल के बच्चे को एडमिशन देने की मंजूरी : शिमला से धर्मशाला के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट शुरू करने को भी स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक देहरा ने 79 लाभार्थियों को 15.73 लाख के चेक किए भेंट

राकेश शर्मा l  देहरा/तलवाड़ा : विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष से देहरा विधानसभा क्षेत्र के 50 लाभार्थियों को 9 लाख 45 हजार और जसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 लाभार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!