हिमाचल में तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन

by

गौरी दत्त ठियोग नहीं जाएंगे, एचपीयू में डीएसपी बने रहेंगे; नितिन चौहान की हमीरपुर और भरत भूषण की सुंदरनगर में तैनाती बरकरार

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को जारी तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

संशोधन के तहत एचपीएस अधिकारी गौरी दत्त का ठियोग में उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के पद पर तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। वह अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डीएसपी (मुख्य सुरक्षा अधिकारी) के पद पर ही बने रहेंगे।

इसी तरह एचपीपीएस बैच-2021 के अधिकारी नितिन चौहान की सुंदरनगर में डीएसपी के रूप में प्रस्तावित तैनाती में भी संशोधन किया गया है। अब उन्हें हमीरपुर में डीएसपी (अवकाश आरक्षित) के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, एचपीएस अधिकारी भरत भूषण का सुंदरनगर, जिला मंडी से तबादला आदेश भी रद्द कर दिया गया है। वह अब सुंदरनगर में डीएसपी के पद पर ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

सरकार की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों की तैनाती में किए गए बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में गोलीबारी मामले में लापरवाही पर पांच (5) पुलिसकर्मी निलंबित

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 17 जून: चंडीगढ़ में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस कर्मियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार के भी कई दस्तावेज हमारे पास हैं, जल्द करेंगे खुलासा : पर्यटन निगम द्वारा एडीबी फंडिंग से बन रहे कई प्रोजेक्टों के टेंडर नियमों को ताक पर रख कर दिए जा रहे : सुधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला : भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड में सात करोड़ से ज्यादा की लागत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती को लगाया था जहरीला इंजेक्शन, पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान : भाई ने रची हत्या की साजिश, 4 के खिलाफ चार्जशीट

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान पटियाला के राजपुर निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर को धोखे से जहर का इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय युवा उत्सव में नादौन कालेज की टीमों का शानदार प्रदर्शन

एएम नाथ। हमीरपुर 21 नवंबर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से शुक्रवार को सलासी स्थित संस्कृति सदन में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया, जिसमें छह...
Translate »
error: Content is protected !!