हिमाचल में पुलिस अधिकारियों HPS के तबादले : चंबा और शिमला में बदली जिम्मेदारियां

by

[एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन HPPS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार, दिनेश कुमार शर्मा (HPPS-2010) को 3rd इंडियन रिजर्व बटालियन पंडोह, जिला मंडी से स्थानांतरित कर जिला चंबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं दुष्यंत सरपाल (HPPS-2013), जो अब तक परिवहन निदेशालय शिमला में लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। यह नियुक्ति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद के विरुद्ध की गई है।
इसके अलावा विपन कुमार (HPPS-2016) को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला से स्थानांतरित कर परिवहन निदेशालय शिमला में लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। यह पदस्थापना भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद के विरुद्ध की गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से।
यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता, IAS द्वारा राज्यपाल के निर्देश पर जारी किए गए हैं।
[20/12, 22:51] Manohar Nath Press Chamba Hp Senior Reporter: सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

एएम नाथ। चंबा
सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरनाम सिंह पुत्र कर्ण देव सिंह निवासी गांव रियाणी डाकघर गरनोटा तहसील सिहुंता जिला चम्बा ने बताया कि 18 दिसम्बर को शाम को करीब 7 बजे वह रियाणी रोड पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दाैरान यशवंत सिंह व उसका बेटा अभय दोनों सड़क पर आ गए और उसका रास्ता रोक लिया।
इस दौरान दोनों ने उसके साथ मारपीट की तथा उन दोनों में से किसी एक ने मेरी गर्दन पर किसी तेज हथियार से बार किया है, जिससे गर्दन पर पिछली तरफ चोट आई है। इसके अलावा दोनों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आराेपियाें ने उसके साथ गाली-गलौच भी किया है। उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि घायल का मेडिकल करवाकर मामले की जांच की जा रही है। हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में लाइब्रेरी का किया शुभारंभ : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

एएम नाथ। सिहुन्ता (चंबा ) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुन्ता में ज़िला  प्रशासन द्वारा संचालित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।   उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के शुरू होने से विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरा 26 जुलाई: उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में आज बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को नमन किया गया । इस मौके पर शपथ लेते हुए कहा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा : कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

6 जुलाई को छिंज मेला चलमा के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!