हिमाचल में लॉटरी बहाली पर जयराम ठाकुर का हमला….. बोले- सत्ता में आते ही बंद करेंगे व्यवस्था

by

शिमला, 27 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लॉटरी व्यवस्था बहाल करने के कांग्रेस सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने लॉटरी को हिमाचल की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए सरकार के फैसले पर सवाल उठाए।

विधानसभा परिसर में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉटरी के दुष्परिणामों को नजरअंदाज कर सरकार ने प्रदेश को नुकसान की ओर ले जाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लॉटरी व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाएगा और इसे दोबारा शुरू करने के पीछे जिम्मेदार लोगों की जांच भी करवाई जाएगी।

लॉटरी से परिवारों के आर्थिक रूप से बर्बाद होने का दावा

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश में लॉटरी व्यवस्था बंद की गई थी, उस समय भाजपा की सरकार थी। उन्होंने दावा किया कि लॉटरी के कारण कई परिवार आर्थिक संकट में फंसे और लोगों को अपने घर तक बेचने पड़े। कई लोगों को जमीन गिरवी रखने और जेवर बेचने की नौबत आई।

उन्होंने कहा कि एक बार लॉटरी की आदत लग जाने के बाद इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। जयराम ठाकुर ने लॉटरी की तुलना नशे की लत से करते हुए कहा कि यह भी व्यक्ति और परिवार को आर्थिक नुकसान की ओर ले जा सकती है।

उनके अनुसार, लॉटरी से कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन बड़ी संख्या में परिवारों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

‘चिट्टा और अन्य नशे प्रदेश का सबसे बड़ा संकट’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के सामने चिट्टे और अन्य घातक नशों की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। हजारों परिवार नशे के कारण प्रभावित हो चुके हैं और युवा पीढ़ी इसका गंभीर खामियाजा भुगत रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार का ध्यान नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने पर होना चाहिए, न कि लॉटरी व्यवस्था को दोबारा शुरू करने पर। उन्होंने आशंका जताई कि लॉटरी की बहाली से प्रदेश को आर्थिक और सामाजिक नुकसान हो सकता है।

लॉटरी शुरू करने की प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने लॉटरी शुरू करने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे प्रदेश हित के बजाय निजी हित साधने की मंशा दिखाई दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि जिस कंपनी को लॉटरी का काम दिया जा रहा है, उसके पीछे मुख्यमंत्री की मित्र मंडली का प्रभाव है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।

महिला मोर्चा की बहनों ने जयराम ठाकुर को बांधी राखी

इस बीच, शिमला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जयराम ठाकुर ने इस स्नेह और आत्मीयता के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मियावाकी विधि के अन्तर्गत डलहौजी वन मण्डल में श्रमदान से किया पौधरोपण

चडलहौजी,  10 अगस्त : वन मण्डल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि नई पौधरोपण विधि मियावाकी के अन्तर्गत आज नरोला, वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन , शीशम, पानसरा, बाँस,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना स्थित गुरूद्वारा में सजा दीवान रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को किया निहाल अटूट लंगर का आयोजन

बीबीएन, 3 अप्रैल (तारा) : बद्दी के कडूआना स्थित गुरुद्वारे में आयोजित सालाना गुरमति समागम के तीसरे दिन दीवान सजा और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!