हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, गुंडातंत्र चला रही सरकार: राजेंद्र राणा

by

मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करें

एएम नाथ। हमीरपुर :  सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। राणा ने कहा कि जिस तरह एक कैबिनेट मंत्री ने सरेआम नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी की पिटाई की, उसने हिमाचल में लोकतांत्रिक व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश में हिमाचल को शर्मसार किया है और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस पर सख्त नाराजगी जताई है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर मंत्री को किसी अधिकारी के कामकाज में कमी दिख रही थी तो शिकायत दर्ज करवा कर जांच करवाई जा सकती थी, लेकिन एक जिम्मेदार मंत्री का इस तरह हाथ उठाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए 23,729 करोड़ रुपये दिए हैं और इस तरह की घटनाएं न सिर्फ व्यवस्था को चोट पहुंचाती हैं बल्कि प्रदेश की छवि भी धूमिल करती हैं।
राजेंद्र राणा ने मांग की कि मुख्यमंत्री को तुरंत कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। महिलाओं को ₹1500 महीना, युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान जैसे वादे हवा में लटके हुए हैं।
मेडिकल बिल और ठेकेदारों की पेमेंट भी लटकी पड़ी है, जबकि प्रदेश कर्ज में डूब रहा है। ऐसे में मंत्री अपनी नाकामी का गुस्सा अधिकारियों पर निकाल कर डंडातंत्र चला रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने मरीजों को फल एवं मिठाई की वितरित

शिमला 11 नवंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने दीपावली के अवसर आज “मानसिक चिकित्सालय एवं पुनर्वास केंद्र ” शिमला में जाकर मरीजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे श्रीमद्भागवत गीता : कांगड़ा के 53 मील का रॉबिन रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

एएम नाथ। धर्मशाला :   डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में कार्यरत रॉबिन कुमार रूस के सोची में पहली से सात मार्च तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉबिन कल दिल्ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट नाराज : मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर , जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब

दिल्ली :   दिल्ली की विवादित आबकारी नीति घोटाले में मुख्य अभियुक्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना कोर्ट की अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने पर राउज एवेन्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

483 अंकों के साथ ऊना की अंकिता प्रथम – टॉप-10 में 75 में से 61 लड़कियाँ : HP बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 83.18 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!