हिमाचल पहाड़ों का प्रदेश नहीं, बल्कि संभावनाओं और समाधान का केंद्र बन रहा : राज्यपाल

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश को सदैव ‘‘ऑल सीज़न-ऑल रीज़न” की भूमि कहा गया है। यहाँ की प्राकृतिक विविधता, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी नवाचार और परिश्रमी जनशक्ति, देश के सशक्त निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ये बात आज
धर्मशाला में आत्मनिर्भर भारत प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन “आत्मनिर्भर भारत” की उस सोच को साकार करता है, जिसकी कल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सक्षम, स्वावलंबी और समृद्ध भारत के रूप में की है।
राज्यपाल ने कहा, ‘मैं सभी संगठनों से अपील करता हूं कि वे ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को पूरा करने में आगे आएं और प्रधानमंत्री के इस दिशा में किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयासों में सहयोग करें ताकि भारत विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर हो सके।’


उन्होंने कहा कि आयोजन में कृषि, बागवानी, एम.एस.एम.ई., खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, अनुसंधान, रक्षा प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, ग्रामीण नवाचार व स्टार्टअप्स से संबंधित प्रदर्शनी और सत्र यह दर्शाते हैं कि हिमाचल अब केवल पहाड़ों का प्रदेश नहीं, बल्कि संभावनाओं और समाधान का केंद्र बन रहा है।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इस आयोजन की सार्थकता तब और बढ़ जाती है जब हम केवल आर्थिक या तकनीकी दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी विकास की बात करते हैं। और यही कारण है कि मैं यहां राज्यपाल के रूप में चलाए जा रहे ‘नशामुक्त हिमाचल अभियान’ का विशेष उल्लेख करना चाहता हूँ।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि नशा न केवल व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय करता है, बल्कि समाज की ऊर्जा और उत्पादकता को भी क्षीण करता है। मेरा यह मानना है कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वच्छता में भी निहित है।


उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन हिमाचल तभी पूर्ण होगा जब हम एक स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त हिमाचल की नींव रखेंगे। यह अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। स्कूलों, पंचायतों, एनजीओ, युवाओं, स्थानीय संगठनों और स्वयंसेवकों ने इसे जनांदोलन बना दिया है। यह जागरूकता हिमाचल को एक सुरक्षित निवेश गंतव्य, स्वस्थ कार्यबल और युवा नेतृत्व देने में सहायक सिद्ध हो रही है।
राज्यपाल ने कहा कि आयोजन में उपस्थित सभी उद्यमियों, योजनाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे ‘नशामुक्ति’ को भी विकास की मुख्यधारा में लाएं। यह सामाजिक निवेश आर्थिक एवं मानवीय लाभ देगा।
राज्यपाल ने कहा कि यह मंच हिमाचल की उभरती ताकत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर लोक सभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार, विधायक सुधीर शर्मा, रणवीर सिंह व पवन काजल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के उप कुलपति एसपी बंसल, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, डीसी हेम राज बैरवा व एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार छात्राओं से छेड़छाड़ के सरकारी स्कूल के आरोपी हेड टीचर निलंबित : पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, मोबाइल लेकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस

एएम नाथ। जोगेंद्रनगर :  जोगेंद्रनगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी हेड टीचर  हरीश को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!