हिमाचल में 4 आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदले : निवेदिता नेगी लाहौल-स्पीति की डीसी नियुक्त

by

राहुल कुमार को एचआरटीसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार; किरण भड़ाना बिलासपुर की उपायुक्त बनीं, डॉ. यूनुस को तीन विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। राज्यपाल ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर जनहित में तत्काल प्रभाव से नियुक्ति एवं अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि दो अधिकारियों को नए जिलों में उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

डॉ. यूनुस को तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार

आदेशों के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सचिव डॉ. यूनुस को सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस व्यवस्था के तहत वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंघमार को इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

राहुल कुमार एचआरटीसी के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे

बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार, जो वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी), शिमला के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस जिम्मेदारी से वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह को मुक्त किया गया है।

निवेदिता नेगी लाहौल-स्पीति की नई डीसी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहौल एवं स्पीति जिले का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी निवेदिता नेगी का मुख्यालय केलांग होगा।

वहीं, लाहौल एवं स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना को बिलासपुर जिले की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वह भी वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इन नियुक्तियों के साथ दोनों जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा।

अमनदीप गर्ग सीपीसीबी अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस व्यवस्था को आगे जारी रखने की मंजूरी दी है।

वर्ष 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सीपीसीबी इसी मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

आदेश के अनुसार, वह नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश जारी होने तक सीपीसीबी अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले आएगी, उसी के अनुसार यह अतिरिक्त जिम्मेदारी समाप्त हो जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मई को आल इंडिया नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुल्लू में उपायुक्त ने एक बैठक का किया आयोजन

परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलने का आग्रह एएम नाथ।  कुल्लू : आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नीट -2026 प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 107 करोड़ के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए उदघाटन-शिलान्यास

मंडी , 3 फरवरी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता हमारी धरोहर है । इसे बचाकर रखना हम सबका सामूहिक दायित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2024 के समापन के उपरांत संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में विधायक नीरज नैयर ने सम्मानित किए मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी एएम नाथ। चम्बा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 के 4 अगस्त को विधिवत समापन के उपरांत 5 अगस्त को...
Translate »
error: Content is protected !!