हिमाचल में 50 दिन में 16वां मर्डर : अब झाड़ियों में मिली युवक की लाश

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बेहद खराब हो गई है. प्रदेश में 2025 के शुरुआती 50 दिन में 16वां मर्डर हुआ है. ताजा मामला शिमला जिले में पेश आया है, जहां पर एक युवक की हत्या की गई है।  हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लगातार मर्डर और क्राइम को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहड़ू में युवक की हत्या की गई है. पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी की सुबह 8 बजे मुमताज उर्फ राजू ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि मोहन सिंह के कमरे के दरवाजे और गैलरी में खून के निशान हैं. इमारत के नीचे कूड़े के ढेर के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो नेपाल का रहने वाला था।
राहुल और मोहन ने पिछली रात शराब पी थी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में पता चला कि राहुल और मोहन ने पिछली रात शराब पी थी. वहां कुछ और लोग भी थे. इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई और झगड़ा हो गया. मकान मालिक ने आशंका जताई है कि राहुल की हत्या मोहन सिंह ने की है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय रोहड़ू भेज दिया है. मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस हत्या के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
किसने दी थी शिकायत
पुलिस थाना रोहडू में टिक्कर गांव के इशान्त ने शिकायत दी थी और बताया था कि रोहडू मीट मार्केट के पास उसका चार मंजिला मकान है. इसके कमरे किराए पर दे रखे हैं और पहली मंजिल में सीढी के नीचे एक कमरा करीब दो महीने से मोहन सिंह को दिया गया था. मोहन मिस्त्री का काम करता है. 19 फरवरी को करीब 8.00 बजे प्रातः मुमताज उर्फ राजू ने इसे फोन पर सूचना दी कि मोहन सिंह के कमरा के दरवाजे और बाहर गैलरी में काफी खून के निशान है तथा इमारत के नीचे कूड़े के ढ़ेर के पास झाडियों में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है. इशान्त के ब्यान पर पुलिस ने 103,3(5) BNS के तहत मर्डर का केस दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते 50 दिन में यह 16वां मर्डर है. बीते एक सप्ताह में प्रदेश में 6 मर्डर हुए हैं. इनमें दो-दो कांगड़ा और ऊना और एक-एक मर्डर सिरमौर और शिमला जिले में पेश आया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार किए प्रदान : प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि की प्रदान

एएम नाथ। शिमला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में एक मकान में लगी भीषण आग, 50 वर्षीय व्य​क्ति की जिंदा जलकर मौत 

एएम नाथ। मंडी :   जिला मंडी के करसोग क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक मकान में भीषण आग लगने से एक व्य​क्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल मैदान में होगा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम : उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  मंडी, 25 नवंबर।  प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!