हिमाचल लोक सेवा आयोग से डॉ रचना गुप्ता सेवानिवृत, IG देव राज शर्मा नए सदस्य नियुक्त

by
एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल लोक सेवा आयोग में 6 साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद 15 जनवरी को डॉ रचना गुप्ता सेवानिवृत हो गई हैं।
अब उनके स्थान पर हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत IG देव राज शर्मा नए सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं. इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।
राजधानी शिमला के देवराज शर्मा भारतीय कोस्ट गार्ड में सेवारत थे. उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल से सम्मानित किया गया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ईस्टर सी बोर्ड (तकनीकी) उप महानिदेशक देव राज शर्मा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल (पीटीएम) से सम्मानित किया था। शिमला के संजौली निवासी देवराज 1997 में भी सराहनीय सेवाओं के लिए तटरक्षक मेडल से सम्मानित किए जा चुके है।
सेवानिवृति के बाद अब हिमाचल सरकार द्वारा उन्हे लोकसेवा आयोग का सदस्य मनोनीत किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी भी नहीं पी पा रहे डल्लेवाल! आमरण अनशन का 51वां दिन, टेंशन में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

 संगरूर : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित 13 मांगों पर अड़े किसानों के लिए अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आज जहां 51वां दिन है। वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेडी गवर्नर एवं हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला की अध्यक्षा द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में “हिमगिरी कल्याण आश्रम”ग्राम कवारा का दौरा

शिमला 07 अप्रैल – माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग)  जानकी शुक्ल द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में दिनांक 06-04-2024 (शनिवार) को “हिमगिरी कल्याण आश्रम” ग्राम कवारा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया

एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर का निर्माण हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन विभाग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा में चैंपियन बेटियों को किया पुरस्कृत… युवा बेटियां सामाजिक परिवर्तन की धुरी होती : डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

एएम नाथ। हमीरपुर 17 अक्तूबर। युवा बेटियां सामाजिक परिवर्तन की धुरी होती हैं। वे समाज में ऊर्जा, समर्पण, जुनून तथा नए एवं रचनात्मक विचारों का संचार करने वाली होती हैं। शक्ति और समर्पण का...
Translate »
error: Content is protected !!