गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समागम में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज : स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों और विलक्षण प्राप्ति वाली शख्सियतों का किया सम्मान

by

देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले शूरवीरों को किया याद- कहा, मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब हर क्षेत्र में बना रहा है विलक्षण पहचान
होशियारपुर, 26 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड होशियारपुर में करवाए गए जिला स्तरीय समागम में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। डिप्टी कमिश्नर ने एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा व परेड कमांडर इंस्पेक्टर जसवीर कौर सहित परेड का निरीक्षण करने के बाद शानदार मार्च पास्ट से सलामी ली। इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से शानदार मास पी.टी. शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई और गिद्दे व भंगड़े की धमाले डाली गई। समागम में विशेष तौर पर आए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद सैनिकों के परिवारों का भी सम्मान किया। जिला स्तरीय समागम के दौरान मुख्य मेहमान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जरुरतमंदों को सिलाई मशीने, मोटर ट्राई साइकिल व ट्राई साइकिल भी सौंपे। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली शख्सियतों व अच्छी कारगुजारी दिखाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान जिला पुलिस, पी.आर.टी.सी जहानखेलां, जिला महिला पुलिस, पंजाब होम गार्डज, एन.सी.सी, गल्र्ज गाइड्ज, ब्वायज स्काउट्स व पी.आर.टी.सी जहानखेलां के बैंड की ओर से शानदार मार्च पास्ट किया गया व सलामी दी गई। अलग-अलग विभागों की ओर से विकास को दर्शाती झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान विधायक डा. रवजोत सिंह, डी.आई.जी जालंधर रेंज एस. भूपती व जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
मुख्य मेहमान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी के लिए लड़े लंबे संघर्ष में अपनी जानें कुर्बान करने वाले हजारों देश भक्त शूरवीरों को दिल से सम्मान भेंट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर जी ने अलग-अलग धर्मों, जातियों व संस्कृति वाले देश को एक माला में पिरोया है, जिसके परिणामस्वरुप आज हमारे देश को अनेकता में एकता की खूबसूरत मिसाल के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष के दौरान सबसे अधिक पंजाबियों का योगदान रहा है। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथी रहे होशियारपुर के स्वतंत्रता सेनानी पंडित किशोरी लाल व गदर लहर के बाबू मंगू राम मुग्गोवालिया को विशेष तौर पर याद किया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज पंजाब हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमीनेंस, 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली, भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन, डोर स्टैप सेवाएं, मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा व अन्य जन हितैषी पहलकदमियों के साथ प्रदेश वासियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि लंबित इंतकालों का निपटारा करने के लिए बीते दिनो प्रदेश भर में लगाए गए विशेष कैंपों के अंतर्गत जिला होशियारपुर में भी 5000 से अधिक लंबित इंतकालों का निपटारा किया गया है।
होशियारपुर जिले की गौरवमयी प्राप्तियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में 46 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं और इस वर्ष 28 और जल्द ही खोले जाएंगे। इसी तरह सिविल अस्पताल होशियारपुर में 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से 30 बैडों की और वृद्धि की गई है व 6 करोड़ 77 लाख रुपए सिविल अस्पताल के कायाकल्प पर खर्च किए गए हैं। इसी तरह जिले में 550 करोड़ रुपए की लागत से शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीच्यूट आफ मैडिकल साइंसेज की स्थापना की जा रही है और गांव बजवाड़ा में 27 करोड़ रुपए की लागत से सरदार बहादुर अमी चंद सोनी आमर्ड फोर्सिज प्रैप्रेटरी इंस्टीच्यूट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के ऐतिहासिक गांव श्री खुरालगढ़ साहिब में 148 करोड़ रुपए की लागत से श्री गुरु रविदास जी मैमोरियल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 5 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से होशियारपुर में नए एस.डी.एम कार्यालय, तहसील कार्यालय व फर्द केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। नौजवानों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए होशियारपुर शहर के दो मुख्य प्वाइंटों प्रभात चौक व शहीद भगत सिंह चौक में 101 फुट ऊंचे तिरंगे स्थापित किए गए हैं। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से गांव बजवाड़ा व किला बरुन में सीवरेज प्रोजैक्ट शुरु किया जा रहा है। होशियारपुर में डंप को हटा कर वहां बहुत ही बढिय़ा फूड स्ट्रीट का निर्माण किया गया है, जहां शहर वाली अब लजीज पकवानों का आनंद ले रहे हैं। करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से सिविल लाइन्ज, होशियारपुर में पंजाब की पहली डिजिटल लाईब्रेरी पंजाब वासियों को समर्पित की गई है। लंबे समय से खस्ता हालत में चल रही जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सडक़ पंजाब सरकार की ओर से 13 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से बनाई गई है, जिससे माता चिंतपूर्णी को जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ हुआ है।
उन्होंने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए बागवानी अस्टेट, छावनी कलां, होशियारपुर में प्रदेश की पहली बायोफर्टीलाइजर लेबोरेट्री स्थापित की गई है। कंडी क्षेत्र के गांवों को सुचारु ढंग से पानी मुहैया करवाने के लिए 258 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत वाले नहरी पानी पर आधारित तलवाड़ा जल सप्लाई प्रोजैक्ट पर कार्य चल रहा है। पराली व फसलों के अवशेषों के सुचारु प्रबंधन के सुचारु प्रयासों के चलते जिले में पराली को आग लगाने की घटनाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 54 प्रतिशत की कटौती दर्ज की गई हैै और इस वर्ष इन घटनाओं को जीरो करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में ईको टूरिज्म को उत्साहित करने के लिए होशियारपुर वन मंडल की ओर से थाना डैम व चौहाल डैम में नेचर कैंप तैयार किए गए हैं, जहां सैलानियों के रहने के लिए ए.सी हट्स, अटैच बाथरुम, बोटिंग, जंगल सफारी, जंगल ट्रैकिंग व खाने-पीने का पूरा प्रबंध किया गया है। एक बेहतरीन पहल के अंतर्गत जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से पंजाब की पहली रोजगार मोबाइल एप ‘डी.बी.ई.ई आनलाइन’ भी तैयार की गई है। पंजाब सरकार की ओर से लोगों को उनके डोर स्टैप पर ही सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने की शुरु की गई विलक्षण पहलकदमी के अंतर्गत होशियारपुर जिले ने एक माह के अंदर सबसे अधिक 96 प्रतिशत डोर स्टैप सर्विसिज डिलीवरी रेट के हिसाब से प्रदेश में सबसे ऊंची छलांग लगाई है।
जिला रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग विलक्षण प्रोजैक्टों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से ‘विंग्ज’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत स्पैशल व बौद्धिक तौर पर कमजोर बच्चों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए 3 महीने की विशेष ट्रेनिंग देने के बाद उनको सरकारी कालेज, आई.टी.आई, रिजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी व रैड क्रास कार्यालय में कैंटीन खोलकर दी गई हैं। इसी तरह उन्होंने सोसायटी की ओर से चलाई जा रही सांझी रसोई, जन औषधी जैनरिक ड्रग स्टोर, जिला नशा मुक्ति व पुर्नवास केंद्र में दाखिल लोगों के लिए नए स्किल प्रोग्रामों, बाढ़ के दौरान लोगों की की गई सहायता का विशेष जिक्र किया। जिले में अमन-कानून बरकरार रखने के लिए नशे के खिलाफ की गई प्राप्तियों के लिए उन्होंने जिला पुलिस की भरपूर प्रशंसा भी की।
इस मौके पर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, चेयरमैन दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, पंजाब औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, राजेश्वर दयाल बब्बी, आप के संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सियाण, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) बलराज सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.पी मंजीत कौर के अलावा न्यायिक, सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्कूलों के बच्चे व शहर वासी बड़ी गिनती में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल को लगा बड़ा झटका, रंजीत सिंह गिल ने छोड़ी पार्टी; गंभीर आरोप भी लगा दिए

चंडीगढ़ । खरड़ विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के मजबूत स्तंभ और बड़े कारोबारी रंजीत सिंह गिल भी आज पार्टी को अलविदा कह गए हैं। जाते-जाते हुए उन्होंने भी यही कहा है कि...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक सतकार कौर 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित : पूर्व विधायक का था लग्जरी वाहनों की जब्ती और तस्करी का बड़ा नेटवर्क

अरुण दीवान। चंडीगढ़  मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सतकार कौर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सतकार कौर पहले...
article-image
पंजाब

“Dr. Himanshu Aggarwal, IAS, Inspires

Apeejay Institute of Management & Engineering Jalandhar and NGO A4C Dasuya Organize Seminar on ‘Empowering Young Leaders for Sustainable Development’ Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Feb.18 A thought-provoking seminar on ‘Empowering Young Leaders for Sustainable Development’ was...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 साल पुराने जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में लगी आग

एएम नाथ। जुन्गा/शिमला :  जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में आग लगने की दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। इस हादसे में करीब 200 वर्ष पुराने इस...
Translate »
error: Content is protected !!