हिमाचल होटल फेडरेशन की नई कार्यकारिणी घोषित : देवेंद्र वर्मा अध्यक्ष और तरुण बख्शी महासचिव बने

by

हिमाचल के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी, चार वरिष्ठ पदाधिकारी बनाए संरक्षक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में होटल और रेस्तरां कारोबारियों के संगठन फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस (एफओएचएचआरए) ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में चैल के देवेंद्र वर्मा को अध्यक्ष और शिमला के तरुण बख्शी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े होटल और रेस्तरां प्रतिनिधियों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है।

फेडरेशन का उद्देश्य प्रदेश के आतिथ्य उद्योग से जुड़े कारोबारियों के हितों की रक्षा करना, पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रयास करना तथा कारोबारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाना है।himachal hotel restaurant association new executive devendra verma president

चार वरिष्ठ पदाधिकारी बने संरक्षक

नई कार्यकारिणी में संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए चार संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें एफओएचएचआरए के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बाम्बा, कुफरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव आयुक्त बलदेव ठाकुर और होटल एसोसिएशन सोलन के पूर्व अध्यक्ष एस.के. वर्मा शामिल हैं।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में देवेंद्र वर्मा (चैल) अध्यक्ष और तरुण बख्शी (शिमला) महासचिव होंगे। नवल गुप्ता (कांगड़ा), मनोज चड्ढा (डलहौजी), राजिंदर चोपड़ा (कसौली) और रोशन ठाकुर (मनाली) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कृष्ण सिंह गुर्जर (चैल) कोषाध्यक्ष, सुमित सूद (शिमला) कार्यकारी सचिव (एमएसएमई), प्रेम रैना (तत्तापानी) और विनय शर्मा (पालमपुर) संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं, विम्पी बख्शी (मनाली) और रॉकी चिमनी (कसौली) को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 18 प्रतिनिधियों को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। नई टीम से होटल और रेस्तरां कारोबारियों के मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने और हिमाचल में पर्यटन उद्योग को मजबूत करने की दिशा में काम करने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना में करेंगे कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को ऊना में कोविड-19 की स्थिति तथा सूखे से निपटने की तैयारियों पर बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित , अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

स्मारिका का ई-संस्करण भी होगा तैयार ,निमंत्रण कार्ड के लिए प्रारूप आमंत्रित , ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे प्रारूप और रचनाएं चंबा, 3 जुलाई अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत निमंत्रण कार्ड एवं...
Translate »
error: Content is protected !!