हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 से प्रदेश में उद्यमिता और एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा बलः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव व्यापारिक आयोजन के साथ प्रदेश के हजारों छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्टार्ट-अप के सपनों को साकार करने में मील पत्थर साबित होगा।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एमएसएमई फेस्ट ‘पहाड़ों का हुनर अब वैश्विक मंच पर’ थीम से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश सरकार के आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करते हुए नवाचार, उद्यमिता और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान स्टार्ट-अप अवार्ड, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रदेश की लोक कलाओं और हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किए जाएंगे। यह फेस्ट महिला उद्यमिता, ग्रामीण उद्यम और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) को भी प्रोत्साहन प्रदान करेगा।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 में तीन दिन तक फैक्ट्री आउटलेट्स और प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा ग्रीन मोबिलिटी, फार्मास्यूटिकल्स, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक चिप जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बायर-सेलर मीट, ज्ञान सत्र और नेटवर्किंग से महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2047 तक जीवित रहें और विकसित भारत को देखें, पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान के लिए शाह ने की खड़गे की आलोचना

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार  को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके बयान की कड़ी आलोचना की. शाह ने कहा कि खड़गे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दी जा सकती है जिम्मेदारी

   शिमला :  हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेतो के वीच सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी की तैयारी हो रही है। कांग्रेस हाईकमान ने इस पर चर्चा1 करने के लिए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!