हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

by

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पद भरे जा रहे हैं यह जानकारी देते हुए आई टी आई के प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में दाखिला जारी है। जिसमें एक वर्षीय कोर्स मकैनिक डीजल में दसवीं पास के साथ साथ हिसाव व सांईस विषय में पास होना अनवार्य है जबकि पलम्वर व वैल्डर की योग्यता आठवीं पास या दसवीं फेल है । उन्होने कहा कि संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई फर्जी दाखिला नहीं किया जाता ऐसे फर्जी दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले हेतु सम्पर्क न करें अथवा न ही आंए। संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्र को हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार 80 प्रतिशत हाजरी अनिवार्य है हाजरी पूरी न होने की सूरत में छात्र की अपनी जिम्मेवारी होगी।

जोशी ने वताया कि हमारे संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्रों को हिमाचल सरकार की तरफ से 1000 रूप्या प्रतिमाह कौशल विकास भत्ते के रूप में दिया जाएगा। कौशल विकास भत्ता सरकार हिमाचल से सम्बन्ध रखने वाले छात्र को ही देगी। उन्होने यह भी वताया कि संस्थान द्वारा सभी पास हो चुके छात्रों को मल्टीनैशनल , सरकारी व गैर सरकारी अच्छी कम्पनियों में अप्रिटिंगशिप व नौकरी भी दिलवाई जाती है। प्रधानाचार्य ने कहा कि जो छात्र वैल्डर व पलम्बर में दाखिला लेना चाहता है उन छात्रों को 15 प्रतिशत दाखिला फीस में छूट दी जाएगी तथा फिटर व इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक में गरीव परिवार से सम्बन्ध रखने वाले छात्रों को 10 प्रतिशत दाखिला फीस में छूट देने का मनैजमैन्ट कमेटी ने फैसला लिया है। इस मौके पर प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्र्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार, अनुदेशक नवीन, तरूण, सौरभ, मनीश, राजीव, जसवन्त, सुशान्त , मनोज, सुनील व मैडम ममता तथा मैडम तनू उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 को होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए की टेबल टॉप एक्सरसाइज : बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में किया जाएगा बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास

हमीरपुर 06 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं कारगर ढंग से अंजाम देने के अभ्यास के लिए 8 जून को जिला हमीरपुर में भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिक्त पड़ी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रारूप में प्रकाशित : अरिंदम चौधरी

मंडी, 11 जनवरी :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत अरिंदम चौधरी ने आज बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई है, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मैराथन का आयोजन : महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 अक्तूबर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई इस...
Translate »
error: Content is protected !!