हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री ने की लॉन्च

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास तभी संभव हो सकता है जब सभी समुदायों का संतुलित विकास हो। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। आयोग अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने और इन वर्गों के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट  के माध्यम से लोगों को आयोग से संबधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्तीः स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित होना अनिवार्य

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के युवाओं ने भारी संख्या में आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति नहीं, मरीजों की सेवा मेरा पहला धर्म : डॉ. जनक राज

सीएम की टिप्पणी पर डॉ. जनक राज का पलटवार कहा, जनसेवा पर सवाल नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर जवाब दें कहा, जनता को भाषण नहीं, बेहतर इलाज चाहिए एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब मास्क न पहनने पर 5000 जुर्माना, दुकान भी होगी बंद : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

कोविड के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए दिशा-निर्देश ऊना, 19 मार्च: जिला ऊना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एक एडवाज़री जारी करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर में सुकराला माता मंदिर में भव्य कीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ : पुनीत महाजन चंडीगढ़

हरिपुर (जिला कांगड़ा) में चतुर्थ नवरात्रि के अवसर पर माता सुकराला मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और माता के जयकारों से...
Translate »
error: Content is protected !!