हुडको ने जिला चंबा को दी एक और अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन

by

दूरदराज क्षेत्रों में टीवी स्क्रीनिंग पर नियंत्रण के लिए होगा हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग : डॉक्टर विपिन ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा :  हडको द्वारा सीएसआर के तहत आकांक्षी जिला चंबा को एक और अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन प्रदान की गई है, 9 जुलाई 2025 को हडको संस्था के अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग चंबा को उपलब्ध करवाई गई यह दूसरी मशीन है जबकि इससे पूर्व दिसंबर 2024 में भी इसी प्रकार की मशीन हडको द्वारा स्वास्थ्य विभाग चंबा को दी गई थी। इस आधुनिक अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग जिला चंबा में स्वास्थ्य स्तर को दुरुस्त करने तथा जिला के दूरदराज क्षेत्रों में टीबी की स्क्रीनिंग और नियंत्रण के लिए किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉक्टर विपिन ठाकुर ने बताया कि हडको द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पूर्व में दी गई पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन मशीन द्वारा 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला चम्बा के दूर दराज क्षेत्रों के 8512 संवेदनशील लोगों की टीवी के लिए स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें 1224 लोगों का एक्सरे असमान्य रहा और 42 नए टीबी के रोगी खोजे गए I डॉ विपिन ठाकुर ने बताया कि इस अतिरिक्त मशीन के आने से जिला चम्बा को जल्द ही टीबी संक्रमण का शीघ्र पता लगाने तथा टीबी की श्रृंखला को खत्म करने में मदद मिलेगी I
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कविता महाजन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी, चिकित्सा अधिकारी (क्षय रोग) डॉक्टर कार्तिक पठानिया, जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सी आर ठाकुर, हडको के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद शर्मा, हडको के प्रशिक्षु अधिकारी तरुण कुमार के अलावा केसरी राणा, नितेश कुमार तथा कृष्णा रेडियोग्राफर भी मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

STF ने 2.006 KG चरस के साथ हरियाणा का युवक को किया ग्रिफ्तार

कुल्लू  : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मंडी टीम ने देर रात नियमित गश्त और निगरानी के दौरान मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक लग्जरी बस से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और कंेद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
Translate »
error: Content is protected !!