हुनर के दम पर रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा: जयराम ठाकुर

by

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, युवाओं को आधुनिक हुनर की जरूरत

9,288 युवाओं को हुनरमंद बना चुका जन शिक्षण संस्थान, जयराम ने बांटे प्रमाण पत्र

एएम नाथ। मंडी : आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, हुनर भी जरूरी है। कौशल ही वह ताकत है, जो युवा को नौकरी तलाशने वाले से रोजगार देने वाला बना सकती है।” यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय में आयोजित ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ में कही।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद है तथा हिमाचल के युवाओं को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर नए अवसरों से जोड़ना समय की मांग है।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन जन शिक्षण संस्थान मंडी की ओर से आयोजित समारोह में जयराम ठाकुर ने विभिन्न व्यवसायों में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हुनर के माध्यम से युवा अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकते हैं।
समारोह में विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा, जन शिक्षण संस्थान मंडी के अध्यक्ष मोहन सिंह केशठा, उपाध्यक्ष तारिका सेन और शिक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
————————-
‘स्किल इंडिया’ ने दी कौशल विकास को नई दिशा
जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2015 में शुरू हुए ‘स्किल इंडिया मिशन’ के बाद देश में कौशल विकास को नई दिशा मिली है। राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए प्रशिक्षण और स्वरोजगार के नए रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।
———————–
मंडी में 9,288 युवाओं को मिला प्रशिक्षण
जन शिक्षण संस्थान मंडी के कामकाज की सराहना करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्ष 2021 में स्थापना के बाद संस्थान 2021-22 से अब तक 9,288 युवाओं को प्रशिक्षण दे चुका है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और वंचित वर्गों की बड़ी संख्या शामिल है। संस्थान ब्यूटी एवं वेलनेस, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दे रहा है।
——————
स्वावलंबन योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना

जयराम ठाकुर ने अपनी पूर्व सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए अवसर उपलब्ध करवाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया है, जिससे युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने जन शिक्षण संस्थान से डिजिटल स्किल्स, डेटा एनालिसिस, फूड प्रोसेसिंग और पर्यटन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि हिमाचल के युवा हुनर के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिडनी में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन पर कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा “भारत दुनियां का जीता जागता राष्ट्र पुरूष”

 भारत धार्मिक तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से प्रेरित देश एएम नाथ। सिडनी/शिमला : सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स के सिडनी अन्तर्राष्ट्रीय कनवेंशन सैंटर में 3 नवम्बर से आरम्भ हुए 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का 8 नवम्बर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आश्रम में स्वामी का ”गंदा खेल”, वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं- करता था अश्लील हरकतें…..ऐसे खुली पूरी पोल

नई दिल्ली । दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं।   पढ़ाई करने वाली 17 लड़कियों ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90% हिंदू महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से और 95% मुस्लिम महिलाओं की नॉर्मल

नई दिल्ली । भारत में प्रसव को लेकर एक नया सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित सवाल जन्म ले रहा है। हालिया रिपोर्टों और सामाजिक चर्चाओं के अनुसार, हिंदू महिलाओं की लगभग 90% डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन बहु उद्देशीय अस्पताल में हेली एंबुलेंस के सम्बन्ध में दिए निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ अस्पताल में एयर एम्बुलेंस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!