हेड कांस्‍टेबल से रेप : करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही थी यूपी पुलिस की महिला जवान

by
कानपुर :  सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात अयोध्या से करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला हेड कांस्टेबल से गांव के पास आरोपित ने अंधेरे का फायदा उठा कर खेत में दबोचकर रेप किया।
कांस्टेबल ने इस दौरान प्रतिरोध किया, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया। आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही आरोपित धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।सादे कपड़े में पैदल आ रही थी सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल का ससुराल सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के एक गांव में है।

                                        शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे हेड कांस्टेबल पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल आ रही थी। सुनसान रास्ता और सड़क पर अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसे दबोच कर बाजरे के खेत में ले गया और कपड़े फाड़ कर रेप कर दिया। हेड कांस्टेबल ने आरोपित का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली और नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपित मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।छीनाझपटी में दांत टूटा आरोपित से छीनाझपटी में हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चला, देर रात आरोपित को पकड़ लिया। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया, दुष्कर्म के आरोप में सेन पश्चिम पारा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को पकड़ा गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।चेहरे पर दाग और उंगली कटी होने से गया पकड़ा  :  हेड कांस्टेबल से रेप के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो चेहरे पर कट के निशान और अंगुली कटी हुई देख पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने घटना स्वीकार कर ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितम्बर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

ट्रामाडोल फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 70,000 से ज़्यादा ट्रामाडोल टैबलेट, 7.65 लाख रुपये बरामद

अमृतसर :  पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने नशीले दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई की चेन...
article-image
पंजाब

Repair work of Una road

Hoshiarpur/May 28/Daljeet Ajnoha :  MLA Bram Shankar Jimpa said that Una road which has been in dilapidated condition for a long time will be repaired soon. He said that he discussed this matter in...
article-image
पंजाब

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का अहम फैसला: औसत ACR के आधार पर प्रमोशन रोकने से पहले कर्मचारी को देना होगा पक्ष रखने का मौका

पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के 4 मामलों में पदोन्नति की समीक्षा के आदेश; तीन महीने में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश चंडीगढ़। कर्मचारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) में औसत श्रेणी दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!