रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में उद्यमिता विषय पर सेमिनार का आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में उद्यमिता विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह गिल, विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल खन्ना तथा गेस्ट लेक्चर कमेटी प्रमुख डॉ. दमनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के यूनिवर्सिटी बिज़नेस स्कूल के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बी.बी. गोयल रहे। उन्होंने उद्यमिता की बुनियादी अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उद्यमिता दृष्टिकोण, जोखिम उठाने और नवाचार को अपनाकर उसे साकार करने की प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को निखारने, भविष्य की चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने और बदलते समय के साथ खुद को ढालने के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. गोयल ने निर्णय लेने में भावुक होने से बचने और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नैतिकता व स्पष्ट अंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनका कहना था कि उद्यमिता आसान कार्य नहीं है, लेकिन सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प और मेहनत अनिवार्य है।

इस के अलावा डॉ. गोयल ने वित्तीय सीमाएं, बाज़ार प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता जैसी उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा उन्हें पार करने की रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की।

अंत में विभाग द्वारा विभाग प्रभारी द्वारा आये हुए मेहमान का धन्यवाद किया गया । इस मौके विभाग के अध्यापकों के अलावा छात्र मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये तक होगा कैशलेस इलाज : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की पहल करने वाला देश का पहला राज्य बना

चंडीगड़ : राज्य के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य लोगों को 10...
article-image
पंजाब

37 लाख रुपए के चेक अलग-अलग गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटे

नवांशहर, 2 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में गांवों छोकरां और भंगल कलां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जया किशोरी बोलीं- साध्वी नहीं हूं : जया किशोरी ने दो लाख की गाय के चमड़े वाली बैग पर दी सफ़ाई

नई दिल्ली :  कथावाचक जया किशोरी का Dior ब्रांड के बैग के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बैग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख से...
Translate »
error: Content is protected !!