हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार

by
एएम नाथ। कुल्लू । थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाब के व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के तार कहां कहां जुड़े हैं, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
नशा तस्करी का मामला रविवार को उस दौरान सामने आया जब पुलिस बजौरा फोरलेन के समीप गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने पुल के नीचे से एक व्यक्ति को शक के आधार पर दबोच लिया। जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह (43) पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव कुतीवाला डाकघर कुती वाला कलां तहसील मौड़ जिला भटिंडा (पंजाब) के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी : लूट के रास्ते को बंद कर सरकार के ईमानदार प्रयासों से 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व किया प्राप्त – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जनता जनार्दन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  फतेहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले….पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय : जयराम ठाकुर

दो दिन से धरने पर बैठे संगठनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मृतक महिला के पति से घर में मुलाकात कर दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा एएम नाथ। ​कुल्लू :  क्षेत्रीय अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!