हेरोइन के साथ पकड़ा गया सिपाही : श्रीनगर में तैनात है लुधियाना का बिक्रमजीत

by

श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। सेना के सिपाही की नशा तस्करी में शमूलियत से हड़कंप मच गया है।।

सिपाही बिक्रमजीत सिंह श्रीनगर से हेरोइन की तस्करी करके पंजाब में बेचने के लिए लाया था। जिला ग्रामीण पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटाने में जुट गई है कि इससे पहले कितनी बार सिपाही बिक्रमजीत सिंह श्रीनगर से हेरोइन की तस्करी कर चुका है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह की हेरोइन समेत गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है, कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने मोबाइल भी कब्जे में लिया

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह पुलिस पार्टी के साथ मुख्य बाजार जोधां में शक्की लोगों की चेकिंग कर रहे थे। बिक्रमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेना का सिपाही है और 10 मई को छुट्टी पर अपने घर आया था। तलाशी के दौरान बिक्रमजीत की पेंट की दाईं जेब से एक लिफाफा बरामद हुआ, उसमें 255 ग्राम हेरोइन थी। उसे गिरफ्तार करके कार भी जब्त कर ली गई। बिक्रमजीत सिंह का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच के लिए साइबर क्राइम टीम और अन्य तकनीकी माहिरों की मदद ली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिलाधीश हिमांशु जैन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है प्रशासन” : एडीसी रोहित गुप्ता

लुधियाना/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज लुधियाना के एडीसी (जनरल) श्री रोहित गुप्ता से एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें लुधियाना वेस्ट विधानसभा चुनावों की अंतिम तैयारियों पर विस्तार से चर्चा...
article-image
पंजाब

18 अक्तूबर को गढ़शंकर में रोष मुजाहिरा करेंगे ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठन

गढ़शंकर ; 12 अक्तूबर : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठनों की मीटिंग डा. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में हुई। जिसकी अध्यक्षता सीटू नेता महेन्द्र कुमार बडोआण, गुरनेक भज्जल, हरमेश ढेसी, सुभाष मट्टू...
article-image
पंजाब

हवाई फायरिंग – पूर्व सरपंच की पार्टी में : आरोपी के खिलाफ केस दर्ज घटना का वीडियो वायरल

मुक्तसर :  मुक्तसर में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी के दौरान एक व्यक्ति हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। उक्त व्यक्ति ने तीन हवाई फायर किए हैं। ...
Translate »
error: Content is protected !!