हॉस्टल में स्टूडेंट ने सुसाइड किया; विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज

by

जालंधर : जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड करने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा मच गया है। केरल के रहने वाले छात्र इजिन एस दिलीप कुमार पुत्र दिलीप कुमार के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने यूनिवर्सिटी में हंगामा कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस वे हल्का बल प्रयोग किया। इसमें कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर रात भर हंगामा मचाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस के अधिकारी छात्रों को समझाया कि वह अपनी स्टेटमेंट्स दर्ज करवा दें। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, लेकिन छात्र मान नहीं रहे थे। छात्र कह रहे थे कि सुसाइड नोट में मृतक ने जिनके नाम लिखे हैं, जिन्हें आत्महत्या के लिए दोषी माना है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद ही वह प्रदर्शन बंद करेंगे। बता दें कि दिलीप कुमार बैचरलर ऑफ डिजाइनिंग फर्स्ट इयर का छात्र था। उसने मंगलवार रात को हॉस्टल रूम में ही खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र के शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के जिस कमरे में ईजिन एस दिलीप कुमार रहता था उसे सील कर दिया गया है। ईजिन के सुसाइड के बारे में केरला में रह रहे उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसके परिजनों के आज पहुंचने की उम्मीद है और उनके आने के बाद ही डैड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सौंपा जाएगा। कपूरथला पुलिस के अधिकारी ने बताया की लवली यूनिवर्सिटी में श्याम 5:30 बजे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मरने वाले छात्र ने कई कारण लिखे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैला खुर्द में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान हुआ

गढ़शंकर -गढ़शंकर के अंतर्गत आते कस्बा सैला खुर्द में बीती रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

27 तारीख को बंद को लेकर शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन की बैठक

गढ़शंकर: शेर-ए-पंजाब दोआबा किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान के संबंध में एडवोकेट जसबीर सिंह राय की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक बैठक की जिसमें...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल में 29 जनवरी को प्रवेश मेला/सांस्कृतिक महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल 29 जनवरी को माहिलपुर में प्रवेश मेला/सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने बताया कि इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कॉलेजों से कई महत्वपूर्ण विषयों को हटाने पर चिंता की व्यक्त

निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को लाभ पहुँचाने का संदेह चंडीगढ़, 24 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शहर के विभिन्न कॉलेजों से कई महत्वपूर्ण विषयों को हटाए जाने पर...
Translate »
error: Content is protected !!