होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़…4 महिलाएं रैस्क्यू, 2 पर मामला दर्ज

by

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पुलिस थाना नालागढ़ के तहत आने वाले चौकीवाला क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां से 4 महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया है, जिन्हें इस अनैतिक कार्य में धकेला गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चौकीवाला स्थित एक होटल में अवैध रूप से देह व्यापार चलाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की।
जांच के दौरान सामने आया कि यह अवैध कारोबार गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद द्वारा चलाया जा रहा था। ये दोनों आरोपी गांव झीडा, डाकघर मंझौली व तहसील नालागढ़ के निवासी हैं और इन्हीं के द्वारा महिलाओं से यह अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों खलील मोहम्मद और गफूर मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान प्रकिया को उत्तम बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण 

एएम नाथ। पांगी, 15 मई :  सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की निगरानी में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर  तहत  मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत माइक्रो ऑब्जरवर्स को पूर्वांभ्यास करवाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित

धर्मशाला, 28 सितंबर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला योजना समिति के लिए 19 सदस्यों का चयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमालय हमारी पहचान और विरासत,  संतुलन के साथ विकास हमारी जिम्मेदारी : राज्यपाल हिमालय परिवार व केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन एएम नाथ। धर्मशाला, 12 सितंबर:* हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!