होमगार्ड जवान को पीटा और बैरियर तोड़ा…हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग, पुलिस बनी तमाशबीन

by

एएम नाथ/रोहित जसवाल। कुल्लू/ ऊना : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और ऊना जिले में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग देखने को मिल रहा है। यहां पर पंजाबी टूरिस्ट बाइकों में ट्रिपल राइडिंग और बड़े बड़े झंडे लगातार कुल्लू मनाली का रुख कर रहे हैं। साथ ही सड़कों पर इनका रैला परेशानी का सबब बन रहा है. ऊना में जहां पंजाब से आए सैलानियों ने जहां हिमाचल पुलिस के होमगार्ड जवान को पीट दिया। वहीं, कुल्लू के मणिकर्ण में इन्होंने साडा बैरियर पर हुड़दंग मचाया और बैरिकेड तोड़ डाले।

जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब में आए पंजाब के श्रद्धालुओं ने साडा बैरियर पर तैनात कर्मचारियों से अभद्रता की। ये श्रद्धालुबिना हेलमेट और नंबर प्लेट के बाइकों पर आवाजाही कर हे हैं। उधर, हिमाचल पुलिस तमाशबीन बनी हुई है और इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मणिकर्ण में हुड़दंग की वीडियो भी सामने आई है।

इसी तरह, कुल्लू के रायसन में पंजाबी सैलानियों और स्थायीन युवकों में खींचतान का वीडियो सामने आया है। इसके अलावा, कुल्लू में पुलिस बैरियर पर कुछ युवकों ने पंजाब से आ रहे टूरिस्ट की बाइकों पर खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला के झंडे उतरवाए। इसकी एक वीडियो आई है। जिसमें बाइक सवार कह रहा है कि यह उसकी बाइक और वह जो मर्जी करे।
ऊना में होमगार्ड जवान पर किया हमला
शनिवार को ऊना के बचत भवन के समीप होमगार्ड जवान यशपाल प्रतिदिन की भांति यातायात व्यवस्था संभाल रहा था। इसी दौरान रोटरी चौक ऊना की ओर से 8 से 10 बाइक सवार पंजाब के श्रद्धालु पहुंचे और जहां पर भीड़ को देखते हुए होमगार्ड जवान ने बाइक सवार श्रद्धालुओं को हाथ से रुकने का इशारा कर दिया। पंजाबी श्रद्धालुओं ने होमगार्ड जवान की अनदेखी करते हुए आगे बढऩे लगे, तो होमगार्ड जवान बाइक के आगे खड़ा हो गया। इसी बात को लेकर पंजाबी होमगार्ड जवान से उलझ पड़े। इतने में अन्य बाइक पर सवार 15 से 20 श्रद्धालु भी उतरे और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा लगाया भंडारा 40वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा समूह ईलाके के सहयोग से होशियारपुर रोड़ पर श्री अमरनाथ व अन्य धार्मिक स्थ्लों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया भंडारा बाहरवें दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग संस्थान  द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के जन्मदिन के अवसर पर आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात  के संयुक्त तत्वावधान में  कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

रयात कॉलेज ऑफ लॉ की एनएसएस इकाई ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात कॉलेज ऑफ लॉ की एनएसएस इकाई ने एलटीएसयू पंजाब की एनएसएस इकाई के सहयोग से कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन श्री एन.एस. रयात,...
Translate »
error: Content is protected !!