होशियारपुर की स्वास्थ्य संस्थाओं को मिले 20 नए हाउस सर्जन – कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में 20 नए हाउस सर्जनों की नियुक्ति की गई है। इन हाउस सर्जनों को आज सिविल सर्जन कार्यालय, होशियारपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और होशियारपुर विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अपने कर-कमलों से सौंपे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने नव नियुक्त हाउस सर्जनों को बधाई दी और कहा कि वे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, समयबद्धता और पूर्ण समर्पण के साथ निभाएं।

उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते आपको मानवता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसे पूर्ण निष्ठा से निभाएं और मरीजों से हमेशा स्नेहपूर्ण व्यवहार करें।

 

विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही आमजन को घर के नज़दीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं समय-समय पर सिविल अस्पताल का दौरा करते हैं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर कमियों को दूर किया जा सके।

 

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ने स्वागत करते हुए जानकारी दी कि इन 20 हाउस सर्जनों की तैनाती जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में की गई है, जिनमें 7 सिविल अस्पताल होशियारपुर, 4 एसडीएच गढ़शंकर, 4 एसडीएच मुकेरियां, 5 एसडीएच दसूहा शामिल हैं।

इस अवसर पर एमआर उन्मूलन कार्यक्रम और हर शुक्रवार डेंगू जागरूकता अभियान से संबंधित साहित्य भी जारी किया गया।

5 वर्ष तक के उन बच्चों, जिन्हें किसी कारणवश टीका नहीं लग पाया है, उन्हें एक महीने के अंतराल पर एमआर (खसरा-रुबेला) के दो टीके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाने की अपील की गई। ये टीके दो खतरनाक बीमारियों से बचाव में सहायक है।

 

इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरबिंदर सिंह पाबला, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, सहायक सिविल सर्जन डॉ. डी.पी. सिंह, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. स्वाति शिंहमार, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रमनदीप कौर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान ने नगर निगम की नाकामी पर उठाए सवाल, लुधियाना नगर निगम से श्वेत पत्र जारी करने की मांग

टूटी सड़कों से लेकर पानी की समस्या तक, दीवान ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना लुधियाना, 31 जुलाई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड...
article-image
पंजाब

प्लॉट विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली : इलाके में मची अफरा-तफरी

बठिंडा :  नरूआणा-बीड़ रोड क्षेत्र में प्लाट की निशानदेही और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है : कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्वीट डिलीट करेंगे राहुल गांधी, कोर्ट को दी जानकारी : नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला

नई दिल्ली : दिल्ली के कैंट इलाके में नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया कि वह 2021...
Translate »
error: Content is protected !!