होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में 964वां रैंक हासिल कर ज़िले का बढ़ाया मान

by

सोशल मीडिया से दूरी और अनुशासन बना तनिश की सफलता की कुंजी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 964वां रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से गुप्ता परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

तनिश की सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और सोशल मीडिया से दूरी रही। उसने बताया कि उसने दिल्ली से कोचिंग की और घर लौटने के बाद पूरी तरह से स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और टीवी से दूरी बना ली। इसके स्थान पर वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई में मन लगाता रहा।

तनिश ने कहा कि वह शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहता था और उसने यह लक्ष्य निर्धारित कर रखा था। आगे चलकर वह देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर स्पेस टूरिज्म जैसे भविष्य के क्षेत्र में काम करना चाहता है ताकि देश को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके।

उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उसके पिता नवीन गुप्ता कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं और उसकी माता मोनिका गुप्ता भी इंजीनियर हैं तथा एक निजी स्कूल में सेवाएं दे रही हैं। तनिश ने कहा कि उसके पिता ने ही उसे इंजीनियरिंग की राह पर चलने की प्रेरणा दी।

तनिश ने जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को नियमित रूप से घर में दोहराएं और ध्यान केंद्रित रखें।

विश्व की दूसरे नंबर एवम भारत की सबसे कठिन परीक्षा है जेईई एडवांस। इस वर्ष इतिहास में सर्वाधिक 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने जेइइ मेन परीक्षा दी, इन 15 लाख उम्मीदवारों में से, केवल 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए योग्य हुए थ॓। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई को आयोजित की गई थी और इसमें 1,80,422 छात्रों ने भाग लिया था और कुल 54,378 छात्रों ने ही क्वालीफाई किया।

तनिश ने 964 वाँ रैंक हासिल कर होशियारपुर ज़िले का नाम रोशन किया है और यह क्षण उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पंचायती राज बिल-2024 को राज्यपाल से मिली मंजूरी : मानसून सेशन में पास हुआ था प्रस्ताव

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा के मानसून सेशन में पास किए गए पंजाब पंचायती राज बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कमालपुर चौक से राम मंदिर रोशन ग्राउंड तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में करवाए जा रहे हैं बेहतरीन विकास कार्य 27.51 लाख रुपए की लागत से होगा सडक़ का निर्माण कार्य होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
article-image
पंजाब

खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखते हैं: सांसद मनीष तिवारी

गांव भरौली में कुश्ती मुकाबले में की शिरकत; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान बंगा: 19 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
Translate »
error: Content is protected !!