ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

by

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता।
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के सहयोग से क्रिकेट कोच तारा चंद द्वारा गांव मल्ल मजारा में शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी मल्ल मजारा के बैनर तले युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्रिकेट लीग टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम के पांच-पांच मैच हुए। दो सेमीफाइनलों के बाद फाइनल में पहुंची टीमें डिवाइन क्रिकेट क्लब और स्पार्टन 21 के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीतकर स्पार्टन 21 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्पार्टन 21 की शुरुआत बहुत खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद स्पार्टन 21 ने थोड़ा संभलते हुए 19.2 ओवरों में 149 रन बनाए। जिसमें हर्ष चौहान ने 41 रन, शशि ने 26 रन, सनी पुलाड़ ने 19 रन तथा विशाल सूद ने 18 रन का योगदान दिया। डिवाइन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्नेहल सूद ने 4 ओवरों में 42 रन देकर तीन विकेट और कप्तान अमन कुमार ने 2.2 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
149 रनों का पीछा करते हुए डिवाइन क्रिकेट क्लब ने बिना कोई विकेट गंवाए यह लक्ष्य 12 ओवरों में ही पूरा कर लिया। जिसमें काका जी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 110 रन बनाए। इसमें 4 चौके और 14 छक्के शामिल थे। स्नेहल सूद ने भी काका जी का साथ देते हुए 35 गेंदों में 40 रन बनाए। इसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मैच के बाद होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोच दलजीत सिंह इंजी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां बांटीं। शानदार प्रदर्शन के लिए काका जी को मैन ऑफ द मैच और पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काका जी को ही मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
टीमों को संबोधित करते हुए क्रिकेट कोच दलजीत सिंह इंजी ने कहा कि बहुत कम गांव हैं जो ऐसी लीग्स करवाकर युवाओं को लेदर क्रिकेट से जोड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेदर क्रिकेट खेलकर बहुत से खिलाड़ी अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं। इस अवसर पर क्रिकेट कोच तारा चंद, एच.डी.सी.ए के कोच दलजीत सिंह इंजी, राहुल, राघव तलविंदर, अमित चौंपियन, मनीष कुमार मुंशी, वंश मल्ल मजारा, आकाश मल्ल मजारा, अरुण जी और कई अन्य साथी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में घर नहीं खरीद सकेंगे : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी नागरिकों के कनाडा में घर खरीदने पर प्रतिबंध दिया लगा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी नागरिकों के कनाडा में घर खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला – हरपाल सिंह चीमा

जालंधर :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ससुराल से उठी अर्थी, महज 5 महीने बाद बेदर्दी से फौजी पति ने दे दी मौत -शादी के जोड़े में वायरल हो रही थी वीडियो

एएम नाथ। नालागढ़  : सोलन जिले के नालागढ़ के रामपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहाँ एक नवविवाहिता नेहा झिंझरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी...
article-image
पंजाब , समाचार

लीगल एड डिफेंस कौंसल सिस्टम का कार्यालय : नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में स्थापित किया गया

होशियारपुर, 18 अगस्त: पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी से प्राप्त निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!