होशियारपुर जिले में आंधी तूफान के साथ बाधित हुई बिजली सप्लाई का जल्द होगी आपूर्ति बहाल-सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : तेज आंधी व बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति पर सख्त हुए सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, दिए तत्काल बहाली के निर्देश

पंजाब में पिछले दो-तीन दिनों से चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्राकृतिक आपदा के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली की तारे टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस संकट की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने खुद मोर्चा संभाला है।

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने बिजली विभाग पीएसपीसीएल (Punjab State Power Corporation Limited) के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोगों को गर्मी और अंधेरे में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इस विषय में उन्होंने पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर अजॉय कुमार सिन्हा (आई.ए.एस.) से भी सीधी बातचीत की और उन्हें तत्काल कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अजॉय कुमार सिन्हा ने आश्वासन दिया है कि वह आज ही बैठक बुलाकर समस्या का समाधान निकालेंगे।
सांसद ने सीनियर इंजीनियर जसविंदर सिंह विर्दी से भी बात कर प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में काम कर रहे कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त स्टाफ पिछले दो-तीन दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते बिजली की मरम्मत व बहाली में विलंब हो रहा है। सांसद चब्बेवाल ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए बाहरी स्टाफ की सहायता ली जाए और किसी भी हाल में जनता को राहत प्रदान की जाए।

वहीं एक्सईएन संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के प्रयासों से अब तक लगभग 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शेष बचे क्षेत्रों में भी जल्द काम पूरा कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। पेड़ गिरने और तार टूटने की घटनाओं से कई क्षेत्रों में पोल लगाने व ट्रांसफार्मर बदलने की आवश्यकता पड़ी है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने जनता से संयम बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि वे स्वयं बिजली आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने पीएसपीसीएल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. चब्बेवाल ने अंत में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर वे पूरी स्थिति को जल्द सामान्य बनाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कपड़े उतारे, अश्लील हरकतें करते हुए वीडियों बनाई 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख 55 हजार की आनलाईन की ठगी – : गढ़शंकर पुलिस ने धारा 420 तहत अज्ञात लोगो पर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर : आनलाईन अशलील वीडियों बनाकर 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ 8 लाख 55 हजार रूपए की ठगी के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आनलाईन ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगो के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 नए नगर निगम (ऊना, हमीरपुर और बद्दी) : विधवाओं को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख : बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’

 एएम नाथ l   हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई...
article-image
पंजाब

चंदूमाजरा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर मांगा जवाब

चंडीगढ़। जस्टिस राजमोहन सिंह ने चंदूमाजरा की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सांसद प्रेम सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!